एक्सप्लोरर

‘आतंकियों को जहन्नुम भेजा जा चुका है’, जाफर एक्सप्रेस हाईजैक को लेकर बोले पाक पीएम शहबाज शरीफ

Pakistan Train Hijack: जब ट्रेन को हाईजैक किया गया तो वो क्वेटा से पेशावर जा रही थी और इसी बीच गोलीबारी की घटना होती है. इसके बाद सेना की तरफ से अभियान चलाया गया.

Shehbaz Sharif On Train Hijack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने मंगलवार (11 मार्च, 2025) को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया. इसको लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. एक तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीप ने कहा है कि बीएलए के सभी लड़ाके मारे गए तो वहीं बीएलए का कहना है कि उसने 50 बंधकों को मार गिराया है.

शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मुख्यमंत्री सरफराज बुगती से बात की जिन्होंने मुझे जाफर एक्सप्रेस पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले के बारे में नवीनतम घटनाक्रमों के बारे में बताया. इस नृशंस कृत्य से पूरा देश स्तब्ध है और निर्दोष लोगों की जान जाने से दुखी है - ऐसी कायरतापूर्ण हरकतें पाकिस्तान के शांति के संकल्प को नहीं हिला पाएंगी. मैं शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. अल्लाह उन्हें जन्नत में सर्वोच्च स्थान प्रदान करे और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ दे. दर्जनों आतंकवादियों को जहन्नुम भेजा जा चुका है.’

पाकिस्तानी अधिकारियों का क्या कहना है?

इस बीच, पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि विद्रोही हमला खत्म हो गया है, एक दिन के गतिरोध के बाद सभी हमलावर मारे गए। हालांकि, बंधक बनाए गए कुछ लोगों की मौत हो गई. इससे पहले आज, बीएलए ने अपने ताजा बयान में 50 और पाकिस्तानी सैनिकों को मारने की पुष्टि की. ग्रुप ने कहा कि अभी तक लगभग 150 बंधक बीएलए की हिरासत में हैं.

बीएलए ने क्या कहा?

बीएलए ने अपने बयान में कहा, "बीएलए ने कैदियों की अदला-बदली के लिए पाकिस्तानी सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. हालांकि, कब्जे वाले देश की जिद, उदासीनता और लगातार देरी करने की रणनीति यह साबित करती है कि पाकिस्तान अपने सैन्य कर्मियों की जान बचाने के लिए गंभीर नहीं है. इसके बजाय, वह पारंपरिक पाखंड और उपेक्षा का प्रदर्शन कर रहा है."

ये भी पढ़ें: ‘आतंक की आग में झुलस रहा पाकिस्तान’, जाफर एक्सप्रेस हाईजैक के बाद जेल से इमरान खान ने भेजा मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget