एक्सप्लोरर

Pakistani Journalist: पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ से पत्रकार ने पूछा ऐसा सवाल कि गंवानी पड़ गई नौकरी

Pakistani Journalist Fired: पाकिस्तान के पत्रकार आजम चौधरी को अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से सवाल पूछना भारी पड़ गया. ऐसा करने पर उन्हें अपनी नौकरी गंवानी पड़ी.

Pakistani Journalist : आर्थिक कंगाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान की स्थिति अच्छी नहीं है. शहबाज सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में पाकिस्तान के पीएम बौखलाए हुए हैं, जो साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि उन्हें अब पत्रकारों का सवाल पूछना भी रास नहीं आ रहा है. 

दरअसल, हाल ही में एक मीटिंग के दौरान पाकिस्तान के एक पत्रकार ने पीएम से सवाल पूछ लिया. जिसका हर्जाना अब उसे अपनी नौकरी गंवा भरना पड़ा है. एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार ने देश के प्रधानमंत्री से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में सवाल पूछा, जिसे नौकरी से निकाल दिया गया है. 

पत्रकार ने खुद किया खुलासा 

रिपोर्ट के मुताबिक, जिस पत्रकार को नौकरी से निकाला गया है, उसका नाम आजम चौधरी है, पीटीवी में कार्यरत थे. चौधरी ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के कुछ घंटों के बाद ही उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया. उन्होंने दावा किया है कि बीते 30 जून को पंजाब के गवर्नर हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पीएम से सवाल पूछा था. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहबाज शरीफ के साथ दो मंत्री- इशाक डार और मरियम औरंगजेब भी थे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा था ये सवाल 

आजम चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम से कहा था कि मीडिया स्वतंत्र रूप से अपना काम नहीं कर पा रहा है. उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर प्रतिबंधों के मामले में सबसे खराब दौर है. उन्होंने पीएम से सवाल करते हुए पूछा कि मीडिया पर प्रतिबंध कब और कैसे खत्म होंगे. शहबाज शरीफ ने सवाल टाल दिया हालांकि उनके चेहरे से पता चल रहा था कि उन्हें यह सवाल बिल्कुल भी पसंद नहीं आया.

सूचना मंत्री ने दी सफाई 

इस मामले पर सरकार का पक्ष रखते हुए सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा, "मैं आजम चौधरी को जानती हूं और उनके विचारों से वाकिफ हूं, लेकिन इसके बावजूद, उन्हें पीएम शहबाज की प्रेस वार्ता में आमंत्रित किया गया और एक सवाल पूछने की इजाजत दी गई." आगे उन्होंने दावा किया कि उन्हें पीटीवी ने कभी भी स्थाई या अनुबंध कर्मचारी के रूप में काम पर नहीं रखा था.

ये भी पढ़ें: Seema Haider: क्या सीमा हैदर पाकिस्तान की भारत में एजेंट है? पाकिस्तानी यूट्यूबर ने किया सवाल तो मिला ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू में आर्मी की तैनाती
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू में आर्मी की तैनाती
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics

Embed widget