एक्सप्लोरर

लगातार दूसरे दिन इमरान खान ने उगला जहर, UN डे के मौके पर रोया कश्मीर का रोना

इमरान खान ने सुरक्षा परिषद से आग्रह करता हूं कि वह जम्मू और कश्मीर पर यूएनएससी के प्रस्तावों को लागू करने के लिए अपने नैतिक, कानूनी, राजनीतिक और राजनयिक अधिकार का इस्तेमाल करे.

इस्लामाबाद: संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोया है. इमरान खान ने कहा, "हिंदुत्व की विचारधारा वाले आरएसएस-भाजपा शासन ने अमानवीय सैन्य घेराबंदी कर रखी है. आंदोलन और संचार की आजादी पर कठोर प्रतिबंध लगा रखे हैं. मैं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से सुरक्षा परिषद से आग्रह करता हूं कि वह जम्मू और कश्मीर पर यूएनएससी के प्रस्तावों को लागू करने के लिए अपने नैतिक, कानूनी, राजनीतिक और राजनयिक अधिकार का इस्तेमाल करे."

इमरान ने आगे कहा, "पाकिस्तान ने दुनियाभर में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों को 'ब्लू हेलमेट' के अपने योगदान के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है." इससे पहले इमरान ने पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पीएम मोदी की सांठगांठ का आरोप लगाया था.

24 अक्टूबर को मनाया जाता है संयुक्त राष्ट्र दिवस द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के बहुत से देशों ने शांति और सद्भावना कायम करने के लिए एक संगठन की स्थापना का विचार रखा. इसके बाद इस दिशा में समन्वित प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का विचार मूर्त रूप ले पाया. संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र तैयार किया गया और इसे 24 अक्टूबर 1945 को लागू किया गया. इस तरह 24 अक्टूबर को हर साल संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है.

भारत ने पाकिस्तान को FATF की 'ग्रे लिस्ट' में रखने की थी सिफारिश भारत कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से परोसा जा रहा सीमा पार आतंकवाद और 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड और योजनाकारों के खिलाफ निष्क्रियता के खिलाफ लगातार विरोध जताता रहा है. प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन और उनके प्रमुख हाफिज सईद, मसूद अजहर और सैयद सलाहुद्दीन को पाकिस्तान में संरक्षण प्राप्त है. इस साल की शुरूआत में जारी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि तीनों आतंकवादी समूह अफगानिस्तान में अल कायदा और तालिबान के साथ सहयोग कर रहे हैं.

भारत ने गुरुवार को दृढ़ता से सिफारिश की थी कि पाकिस्तान, जो प्रतिबंधित आतंकवादी समूहों को सुरक्षित पनाहगाह देना जारी रखता है, उसे ग्रे सूची में ही रखा जाना चाहिए. शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय वर्चुअल सत्र के समापन के बाद, एफएटीएफ ने पाकिस्तान को अपनी ग्रे सूची में रखने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें- J&K: केरन सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के क्वाडकॉप्टर को मार गिराया

महबूबा मुफ्ती के झंडे वाले बयान पर बीजेपी ने कहा- ऐसे नेताओं को चले जाना चाहिए पाकिस्तान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन से हैं वो 8 शहर जहां फूटा ट्रंप का गुस्सा, अमेरिका ने जमकर बरसाए बम, बंदर अब्बास भी लिस्ट में शामिल
कौन से हैं वो 8 शहर जहां फूटा ट्रंप का गुस्सा, अमेरिका ने जमकर बरसाए बम, बंदर अब्बास भी लिस्ट में शामिल
US-Iran War News LIVE: अमेरिका ने ईरान के 8 ठिकानों पर किया घातक अटैक, तेहरान को हुआ भारी नुकसान
LIVE: अमेरिका ने ईरान के 8 ठिकानों पर किया घातक अटैक, तेहरान को हुआ भारी नुकसान
बलूचिस्तान में TTP का हमला, 21 पुलिसकर्मियों की मौत पर बवाल, पाकिस्तानी सेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
बलूचिस्तान में TTP का हमला, 21 पुलिसकर्मियों की मौत पर बवाल, पाकिस्तानी सेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
जिस शहर में दफनाए जाने हैं खामेनेई, अमेरिका ने उड़ाए वहां के दो ब्रिज, ईरान ने कहा- 'जनाजा रोकने...'
जिस शहर में दफनाए जाने हैं खामेनेई, अमेरिका ने उड़ाए वहां के दो ब्रिज, ईरान ने कहा- 'जनाजा रोकने...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget