एक्सप्लोरर

भारत के एक्शन से बचने के लिए पाकिस्तान का नया पैंतरा! पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कर दी बड़ी मांग

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने बेहद कड़ा रुख दिखाया है. इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने एक बड़ी मांग कर दी है.

Pak defence minister on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा उठाए गए कड़े कदमों के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे पाकिस्तान ने एक बार फिर 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए हमले और 26 लोगों की हत्या में अपनी भूमिका से इनकार किया है.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि इस्लामाबाद किसी भी अंतरराष्ट्रीय जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है.

भारत ने उठाए कई बड़े कदम

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. इनमें पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी को देश से बाहर निकालना, सिंधु जल संधि को रोकना और अटारी बॉर्डर को तुरंत बंद करना शामिल है. भारत ने अटारी बॉर्डर से भारत में आने वाले सभी पाकिस्तानियों को 1 मई तक देश छोड़ने को कहा है.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने किया ये बड़ा दावा

आसिफ ने कहा कि भारत ने आतंकी हमले के बाद के हालात का इस्तेमाल सिंधु जल संधि को रोकने और अपने घरेलू राजनीतिक फायदे के लिए किया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत ने बिना किसी सबूत और जांच के पाकिस्तान को सज़ा देने जैसे कदम उठाए. न्यूयॉर्क टाइम्स से बात करते हुए आसिफ ने कहा, "हम नहीं चाहते कि युद्ध हो क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो यह पूरे इलाके के लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है."

निष्क्रिय हो चुका है लश्कर-ए-तैयबा 

न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आसिफ ने दावा किया कि लश्कर-ए-तैयबा अब निष्क्रिय हो चुका है और उसके पास पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से किसी भी हमले की योजना बनाने या उन्हें अंजाम देने की कोई ताकत नहीं है.

हालांकि, स्काई न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में आसिफ ने माना कि पाकिस्तान ने पहले आतंकवादी संगठनों को समर्थन, ट्रेनिंग और फंडिंग दी है. उन्होंने कहा कि यह काम उन्होंने पश्चिमी देशों, जैसे अमेरिका और ब्रिटेन के लिए किया था और इसे एक गंदा काम बताया. 

स्काई न्यूज के रिपोर्टर हकीम ने पूछा, "क्या आप मानते हैं कि पाकिस्तान का आतंकियों को समर्थन, ट्रेनिंग और फंडिंग देने का लंबा इतिहास रहा है?" इसके जवाब में आसिफ ने कहा, "आप जानते हैं कि हमने अमेरिका और ब्रिटेन जैसे पश्चिमी देशों के लिए यह गंदा काम लगभग 30 साल तक किया है." 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget