एक्सप्लोरर

पाकिस्तान फिर करने लगा सबूत मांगने का ड्रामा! मंत्री इशाक डार बोले- 'पहलगाम आतंकी हमले के पीछे PAK है तो...'

Pahalgam Terror Attack Update: पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान ने कहा है कि भारत अगर कोई एडवेंचर करना चाहता है तो वो इसके लिए भी तैयार है. ऐसा ही उन्होंने पिछली बार भी किया था.

Pahalgam Terror Attack Update: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत की जवाबी कार्रवाई पर पाकिस्तान ने चुनौती दी है. उसने कहा है कि अगर भारत के पास हमले के कोई सबूत हैं तो पेश करे. उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक के बाद गुरुवार (24 अप्रैल, 2025) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बात कही.

उन्होंने कहा, “भारत हमेशा की तरह दोष लगा देता है, इस बार भी वही खेल खेला है. अगर उसके पास पाकिस्तान के शामिल होने का कोई सबूत है तो इसे हमारे साथ-साथ दुनिया के सामने पेश करे.” अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री डार ने एनएससी के फैसलों का जिक्र किया और कहा कि पाकिस्तान ने भारत को उसी तरह जवाब दिया है. इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, कानून मंत्री आजम नजीर तरार, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार और पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल (एजीपी) मंसूर अवान भी मौजूद थे. 

'पाकिस्तान किसी भी चुनौती के लिए तैयार'

उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि भारतीय खुफिया एजेंसियां ​​उनका समर्थन कर रही हैं और विदेशी लोग आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) निर्यात करने की कोशिश कर रहे हैं. आप कल्पना कर सकते हैं कि वे उन्हें कहां निर्यात करने की कोशिश कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाएं किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार हैं. 

रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा कि हालांकि भारत ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिया है, फिर भी मीडिया और दूसरे लोग देश को दोषी ठहरा रहे हैं. अगर भारत आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान का नाम लेता है तो इसका जवाब भी मिलेगा. पाकिस्तान को अपनी आत्मरक्षा करने का पूरा अधिकार है. आसिफ ने ये भी कहा, "नरेंद्र मोदी विश्व के एकमात्र नेता हैं जिन्हें अमेरिका ने वीजा देने से इनकार कर दिया और वह भी आतंकवाद के आधार पर." 

रोया आतंकवाद का रोना 

रक्षा मंत्री ने कहा, ''पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान दोनों जगहों पर आतंकवाद फैल रहा है.'' उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के प्रायोजक और नेता ''भारत में बैठे हैं और उन्हें वहां इलाज मिलता है.'' उन्होंने कहा, ''यह अटकलबाजी नहीं है, यह कठोर तथ्य है.''

ये भी पढ़ें: काउंटडाउन शुरू! सिर्फ 7 दिन में भारत कर सकता है पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन, PAK के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित को सताया डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget