एक्सप्लोरर

Pakistan On Kashmir: पहलगाम हमले के बाद बेनकाब हुआ पाकिस्तान, अब उछाला कश्मीर का मुद्दा; ट्रंप से लगाई ये गुहार

पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार फिर कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाया है. अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत ने डोनाल्ड ट्रंप से कश्मीर को लेकर गुहार लगाई है.

Pakistan on Kashmir Issue: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया. इसी बीच, अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रिजवान सईद शेख ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत-पाक के रिश्तों की जड़ में कश्मीर विवाद है और इसको सुलझाना ही तनाव कम करने का एकमात्र रास्ता है. इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे इस "परमाणु फ्लैशप्वाइंट" को हल करने के लिए हस्तक्षेप करें.  

शेख का यह बयान कि भारत-पाक युद्ध “परमाणु विकल्प” तक जा सकता है, एक तरह से राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश भी हो सकती है और एक रणनीतिक डर भी, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस मामले में दखल दे. विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के बयान अकसर पाकिस्तान द्वारा वैश्विक ध्यान आकर्षित करने के लिए दिए जाते हैं, लेकिन हालात संवेदनशील हैं और ये शब्द भले कूटनीतिक हों, उनके परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं.

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की गुहार

रिजवान सईद शेख ने कहा कि जब भी कश्मीर में तनाव होता है, तब दुनिया की नज़र इस ओर जाती है, लेकिन जैसे ही कुछ समय के लिए शांति आती है, दुनिया आंख मूंद लेती है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्थायी समाधान की दिशा में प्रयास करने की मांग की. यह एक पुरानी रणनीति है जिसमें पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका और अन्य देशों के समक्ष उठाता है, ताकि भारत पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया जा सके.

जांच से पहले आरोप न लगाएं- पाकिस्तान

भारत सरकार का दावा है कि इस आतंकी हमले की जड़ें पाकिस्तान में हैं. शुरुआती जांच में इसके सबूत भी मिले हैं. वहीं पाकिस्तान ने इसमें किसी भी भूमिका से इनकार किया है और कहा है कि भारत बिना सबूत के झूठे आरोप लगा रहा है. भारत ने कहा है कि यह हमला सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद का हिस्सा है, जो दशकों से कश्मीर को अस्थिर करने का प्रयास करता रहा है.

क्या पहलगाम हमला भारत-पाक संबंधों का टर्निंग पॉइंट बन सकता है?

इस हमले के बाद भारत-पाक के बीच रिश्तों में पूरी तरह से टूटन आ गई है. दोनों देशों के बीच संवाद लगभग ठप है और तनाव चरम पर है. इस स्थिति में कश्मीर मुद्दे को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाने की कोशिश कूटनीतिक विवाद को और गहरा कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget