एक्सप्लोरर

Pakistan Google Trends: पहलगाम आतंकी हमले के बाद खौफ में पाकिस्तानी! गूगल पर मोदी, कश्मीर समेत जानें क्या-क्या कर रहे सर्च

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में गूगल पर ‘Modi’, ‘Kashmir’, ‘Pahalgam Attack’ जैसे कीवर्ड तेजी से सर्च किए जा रहे हैं. गूगल ट्रेंड्स में भारत के संभावित जवाबी हमले की चर्चा जोरों पर है.

Pakistan Google Trends After Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने न सिर्फ भारत को हिला कर रख दिया, बल्कि इसका असर पड़ोसी देश पाकिस्तान में दिखाई दे रहा है. जैसे-जैसे हमले की जानकारी सार्वजनिक हुई वैसे-वैसे पाकिस्तान के सोशल मीडिया और गूगल सर्च में भारतीय नेताओं, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर सर्च की गतिविधि तेजी से बढ़ी.

गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, पाकिस्तान के अंदर ‘Pahalgam Attack’, ‘Kashmir Attack’, ‘Modi’, ‘India retaliation’, और ‘Jammu’ जैसे कीवर्ड्स सबसे ज़्यादा सर्च किए जा रहे हैं. खासतौर पर 'Pahalgam' शब्द पाकिस्तान में तीसरे स्थान पर ट्रेंड कर रहा था, जो इस बात का संकेत है कि आम पाकिस्तानी नागरिक भी इस घटना और उसके बाद भारत की संभावित प्रतिक्रिया को लेकर गहरी चिंता जता रहे हैं.

Pakistan Google Trends: पहलगाम आतंकी हमले के बाद खौफ में पाकिस्तानी! गूगल पर मोदी, कश्मीर समेत जानें क्या-क्या कर रहे सर्च

सोशल मीडिया पर डर और अटकलें
सिर्फ गूगल सर्च ही नहीं, पाकिस्तान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे X (पहले ट्विटर), फेसबुक और यूट्यूब पर भी इस विषय में भारी चर्चा चल रही है. #PahalgamTerroristAttack और #Modi जैसे हैशटैग पाकिस्तान में ट्रेंड कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने गूगल सर्च के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिनमें यह साफ दिखा कि पाकिस्तानी यूजर्स भारत की सैन्य प्रतिक्रिया से संबंधित जानकारी तेजी से खोज रहे हैं.

कुछ यूजर्स ने अपनी पोस्ट में इस आशंका को भी व्यक्त किया है कि भारत, खासकर प्रधानमंत्री मोदी, इस हमले के जवाब में कोई बड़ा सैन्य कदम उठा सकते हैं. इस संदर्भ में Pulwama और Balakot जैसे पुराने घटनाक्रमों को भी बार-बार याद किया जा रहा है.


Pakistan Google Trends: पहलगाम आतंकी हमले के बाद खौफ में पाकिस्तानी! गूगल पर मोदी, कश्मीर समेत जानें क्या-क्या कर रहे सर्च

पाकिस्तानी हुकूमत और सेना की तैयारी को लेकर सवाल
इस पूरे घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित का बयान भी खासा चर्चा में रहा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह बयान जहां एक तरफ पाकिस्तानी सैन्य तैयारियों का दावा करता है, वहीं दूसरी ओर यह संकेत भी देता है कि खुद पाकिस्तानी प्रशासन इस बार भारत की प्रतिक्रिया को लेकर सतर्क है. वहीं पाकिस्तान की आम जनता भी अब सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गूगल पर एक्टिव नजर आ रही है. ‘India attack Pahalgam’, ‘Kashmir attack update’, ‘Modi Pahalgam reaction’, और ‘India news on Pakistan army’ जैसे कीवर्ड्स लगातार सर्च किए जा रहे हैं.

गूगल ट्रेंड्स  की अहमियत?
गूगल ट्रेंड्स हमें यह समझने में मदद करता है कि किसी विशेष समय में इंटरनेट यूजर्स किस विषय में सबसे ज्यादा क्या सर्च कर रहे हैं. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में तेजी से खोजे जा रहे भारतीय नेताओं, जम्मू-कश्मीर और हमले से जुड़े अपडेट्स यह स्पष्ट करते हैं कि यह सिर्फ सीमा तक सीमित मामला नहीं रहा, बल्कि दोनों देशों के आम नागरिकों के बीच भी यह एक अहम चर्चा का विषय बन चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
पाकिस्तान ने मीडिया पर लगाया बैन? नई गाइडलाइंस जारी, क्या PoK में स्वतंत्र कवरेज रोकना है मकसद
पाकिस्तान ने मीडिया पर लगाया बैन? नई गाइडलाइंस जारी, क्या PoK में स्वतंत्र कवरेज रोकना है मकसद

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget