एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: POK के रावलकोट में जैश के ठिकाने पर दिखे थे हमास कमांडर, पहलगाम हमले में दिखा 'इजरायल पर अटैक' वाला पैटर्न

पहलगाम आतंकी हमला हमास के 2023 के इजरायल हमले की याद दिलाता है, जिसमें उसने लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार (22 अप्रैल 2025) को आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की जान ले ली. यह हमला इजरायल में हमास की ओर से 7 अक्टूबर 2023 को किए गए अटैक की याद दिलाता है, जिसमें 1200 लोगों को मार दिया गया था. उस दौरान हमास के लोगों ने नोवा म्यूजिक फेस्टिवल कार्यक्रम में पहुंचकर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी थीं, जिसमें कई लोग मारे गए थे और कुछ को बंधक बना लिया गया था.

पहलगाम में आतंकियों ने ठीक उस तरह का काम किया. पहले वो पर्यटकों के पास पहुंचे और धर्म पूछकर गोलियों से भून दिया. हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे. वे लोग अपने परिवारवालों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए पहुंचे थे. मिनी स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले बैसरन को खून से लथपथ कर दिया. चश्मदीदों ने कहा कि आतंकी सिर्फ धर्म पूछ रहे थे और लोगों को गोली मार दे रहे थे.

आतंकी हमले के पीछे कौन?
 
पहलगाम आतंकी हमले की जिम्‍मेदारी लश्कर-ए-तैयबा पोषित संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है. गौर करने वाली बात यह है कि 2 महीने पहले 5 फरवरी को लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद ने हमास के कमांडर्स को PoK के रावलकोट में बुलाया था. हमास के लोगों ने 5 फरवरी को कश्मीर सॉलिडैरिटी डे के दिन अल अक्सा फ्लड डे सेलिब्रेट किया था. हमास ने 7 अक्टूबर 2023 हमले को अल अक्सा फ्लड नाम था. हालांकि, हमले के महज कुछ दिन पहले ही एक बार फिर से POK में हमास के कमांडर को देखा गया था, जहां पर वे जैश ए मोहम्मद के बहावलपुर स्थित हेडक्वार्टर पहुंचे थे. इसके बाद 22 अप्रैल को पहलगाम पर आतंकियों ने निर्दोष लोगों पर हमला कर दिया.
 
सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर लौटे पीएम

हमले की गंभीरता देखते हुए पीएम मोदी ने सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर वापस लौट आए. उन्होंने आते के साथ ही विदेश मंत्री और सुरक्षा सलाहकार के साथ बैठक की और हालात का जायजा लिया. इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर पहुंचे और स्थिति को लेकर बैठक की. हमले में चार आतंकी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान की जा चुकी है. सुरक्षाबलों ने संदिग्‍ध आतंकियों के स्‍कैच भी जारी कर दिए हैं. हमले में शामिल चार आतंकियों में दो पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं और बाकी के दो कश्मीर के ही हैं, जिनका संबंध पाकिस्तानी आतंकी संगठन से है.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget