एक्सप्लोरर

Pakistan Prisoners: 290 अफगान कैदियों को रिहा कर सकता है पाकिस्तान, तालिबानी अधिकारी ने जताई उम्मीद

Afghan Prisoners In pakistan: पाकिस्तान के जेलों की दुर्दशा की कहानी किसी सी छुपी नहीं है, ऐसे में आए दिन घटनाएं देखने को मिलती हैं. भारत के साथ अफगानिस्तान के भी कैदी यहां के जेलों में बंद हैं.

Pakistan Release Afghan Prisoners: पाकिस्तान की जेल में बंद 290 अफगान कैदियों को जल्द ही रिहा किया जाएगा. इस बात का दावा पाकिस्तान में तालिबान द्वारा नियुक्त महावाणिज्यदूत सैयद अब्दुल जबर ने किया है. इससे पहले पाकिस्तान में बंद 2,600 अफगान कैदियों में से लगभग 2,350 को रिहा कर दिया गया था, जो अफगान पहुंच चुके हैं. 

सैयद अब्दुल जबर ने कहा कि उम्मीद है कि अगले दो महीनों में उन्हें रिहा कर दिया जाएगा और उनके लिए हमारे पास एक वकील है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में 28,000 से अधिक देश के नागरिक ईरान और पाकिस्तान से लौटे हैं. टोलोन्यूज के अनुसार, तालिबान की ओर से नियुक्त शरणार्थी और प्रत्यावर्तन विभाग के प्रवक्ता अब्दुल मुतालिब हक्कानी ने कहा कि अफगान कैदियों की समस्याओं से निपटने के लिए अटॉर्नी जनरल की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है. 

28,000 शरणार्थी लौट चुके हैं अफगान 

विभाग के प्रवक्ता अब्दुल मुतालिब हक्कानी ने कहा कि पिछले महीने लगभग 28,000 शरणार्थी ईरान और पाकिस्तान से देश लौटे हैं. उनमें से 5,000 सिर्फ पाकिस्तान से लौटे हैं. उन्होंने कहा कि हाल ही में पाकिस्तान के सिंध प्रांत की जेलों से बच्चों सहित 66 कैदियों को रिहा किया गया था. जिन्हें चमन के माध्यम से अफगानिस्तान स्थानांतरित किया गया था. इससे पहले जनवरी 2023 में पाकिस्तान ने 524 अफगान नागरिकों को रिहा किया था, जिन पर बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के प्रवेश करने का आरोप था. अधिकांश अफगान नागरिक चिकित्सा उपचार, काम और अभियोजन और सुरक्षा खतरों के कारण पलायन के लिए पड़ोसी पाकिस्तान चले जाते हैं. 

पाकिस्तान की जेल में एक और भारतीय कैदी की मौत 

पाकिस्तान की जेलों की हालत किसी से छुपी नहीं है. यही वजह है कि वहां से कैदियों की मौत की खबरें आती रहती है. ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान जेल में बंद एक और भारतीय कैदी की मौत हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक भारतीय मछुआरा अपनी सजा पूरी कर चुका था और उसे रिहाई का इंतजार था, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई.  पिछले 2 महीनों में ये इस तरह का चौथा मामला है. इससे पहले 4 अप्रैल को विपन कुमार, 6 मई को जुल्फिकार और 8 मई को सोमा देव नाम के मछुआरों की भी मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: Pakistan: मुंबई हमले की साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत, पाकिस्तान की जेल में था बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget