एक्सप्लोरर

Omicron Symptoms: यूके की रिसर्च में सामने आए ओमक्रोन के लक्षण, इन चीजों को न करें नजरअंदाज

Omicron Ke Lakshan: ओमिक्रोन वेरिएंट की वजह से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है. भारत में महामारी की संभावित तीसरी लहर के रूप में माना जा रहा है.

Corona Omicron Variant Symptoms: कोरोना का 'ओमिक्रोन' वेरिएंट दुनियाभर के 89 देशों में फैल चुका है. भारत में भी ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ओमिक्रोन को लेकर अभी तक ज्यादा तथ्य सामने नहीं आए हैं. हालांकि यूके ने एक रिसर्च में दावा किया है कि ओमिक्रोन से संक्रमित व्यक्ति में सिरदर्द, थकान, नाक बहना, छींकना, स्वाद न आना, गले में खराश जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. 

द डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने लंदन में ZOE लक्षण ट्रैकिंग अध्ययन के तहत ओमिक्रोन के मामलों पर स्टडी की. ये स्टडी 3 से 10 दिसंबर के बीच की गई. उन्होंने देखा कि ओमिक्रोन संक्रमण के सबसे आम लक्षण नाक बहना, सिरदर्द, थकान, छींकने और गले में खराश के थे. 

ZOE सिंपटम ट्रैकिंग स्टडी (ZOE COVID Study) के प्रमुख वैज्ञानिक टिम स्पेक्टर ने कहा, "ओमिक्रोन के लक्षण मुख्य रूप से ठंड लगना, नाक बहना, सिरदर्द, गले में खराश और छींक आना है. इसलिए लोगों को घर पर रहना चाहिए क्योंकि यह कोविड भी हो सकता है."

ये भी पढ़ें-
फिलीपींस में Typhoon Rai का कहर, तबाही में अब तक 208 की मौत, कई लापता

ओमिक्रोन के खौफ से कांपी दुनिया, इजरायल ने कई देशों को रेड लिस्ट में डाला, US की यात्रा पर भी लग सकता है बैन

यूके में ओमिक्रोन के 10,000 से ज्यादा नए मामले
यूके में ओमिक्रोन वेरिएंट के 10,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं जबकि मौतों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है. नए वेरिएंट के 10,059 मामले, शुक्रवार की तुलना में तीन गुना ज्यादा है, जिससे कुल संख्या बढ़कर 24 हजार 968 हो गई है. यूके में कोरोनो वायरस से संबंधित मौतों की कुल संख्या बढ़कर 1 लाख 47 हजार 173 हो गई है जबकि 7611 संक्रमित अभी अस्पतालों में भर्ती हैं. बीते 24 घंटों में लंदन में 26,000 से ज्यादा नए संक्रमण हुए हैं, जो कोरोनो वायरस महामारी शुरू होने के बाद से सबसे बड़ी संख्या है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि 89 देशों में ओमिक्रोन कोरोना वायरस की सूचना मिली है और कम्युनिटी वाले क्षेत्रों में मामलों की संख्या 1.5 से तीन दिनों में दोगुनी हो रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget