एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: ‘रूस-यूक्रेन वार्ता में कुछ भी आशाजनक नहीं’- इस्तांबुल में बातचीत के एक दिन बाद क्रेमलिन

Russia Ukraine War: क्रेमलिन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद समाधान की उम्मीदें बढ़ गई थीं. मॉस्को के मुख्य वार्ताकार ने बातचीत को "सार्थक" बताया था.

मॉस्को: इस्तांबुल में एक दिन पहले रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच हुई शांति वार्ता के बाद क्रेमलिन ने बुधवार को सफलता की उम्मीदों को कम कर दिया. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, "हम यह नहीं कह सकते कि कुछ भी आशाजनक हुआ या कोई सफलता थी." उन्होंने कहा, "अभी बहुत काम किया जाना है."

पेसकोव के मुताबिक मॉस्को ने इसे "सकारात्मक" माना कि कीव ने लिखित रूप में अपनी मांगों को रेखांकित करना शुरू कर दिया था. उन्होंने कहा, "हम ध्यान से उन मामलों पर बयान देने से बचते हैं जिन पर बातचीत होती है क्योंकि हम मानते हैं कि बातचीत चुपचाप होनी चाहिए."

मंगलवार को रूस ने बताया था बातचीत को ‘सार्थक’
क्रेमलिन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद समाधान की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं. मास्को के मुख्य वार्ताकार ने बातचीत को "सार्थक" बताया था  और  रूस ने कहा था कि वह यूक्रेन की राजधानी कीव और चेर्निगिव शहर के पास अपनी सैन्य गतिविधि को काफी कम करेगा. हालांकि बुधवार को, यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना ने मॉस्को के दावों के बावजूद उत्तरी शहर चेर्निगिव पर बमबारी की.

40 लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन
इस बीच संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा है कि रूस के हमले के बाद से अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं. एजेंसी ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में यह सबसे बड़ा शरणार्थी संकट है. शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त ने एक वेबसाइट पर बुधवार को पोस्ट किया कि अब तक लगभग 40 लाख 10 हजार लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं.  इनमें से 23 लाख लोग पोलैंड में प्रवेश कर चुके हैं. सहायता कर्मियों ने कहा कि यूक्रेन में लगभग 65 लाख लोग बेघर हो गए हैं. बता दें रूस और यूक्रेन के बीच एक महीने से भी ज्यादा समय से युद्ध जारी है. 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूसी हमले के साथ इस जंग की शुरुआत हुई थी.

यह भी पढ़ें: 

Pak Political Crisis: फ्लोर टेस्ट से पहले इमरान खान ने खोया बहुमत! सहयोगी एमक्यूएम-पी ने दिया विपक्ष का साथ

पाकिस्तान में जारी अस्थिरता के बीच इमरान ने की यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात, संघर्ष जारी रहने पर जताया ‘गहरा खेद’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget