एक्सप्लोरर

उत्तर कोरिया मई में परमाणु परीक्षण स्थल को बंद करेगा: दक्षिण कोरिया

योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक उत्तर कोरिया ने 21 अप्रैल को कहा था कि वो पुंगरी परमाणु साइट को बंद कर देगा. बताते चलें कि उत्तर कोरिया ने सभी परमाणु परीक्षण पंगये-री परमाणु यूनिट से ही किए थे.

सियोल: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय चेयोंग वा डे ने कहा कि उत्तर कोरिया ने मई में पंगये-री स्थित परमाणु परीक्षण साइट को बंद करने का फैसला लिया है. समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के प्रमुख प्रेस सचिव यून योंग चान ने लाइव प्रसारण के दौरान कहा कि मून और किम जोंग उन के बीच बैठक में सहमति बनी थी कि जब भी उत्तर कोरिया अपने परमाणु परीक्षण स्थल को बंद करेगा तो वह इसकी जानकारी सार्वजनिक करेगा.

किम जोंग ने कहा कि वो सुरक्षा विशेषज्ञों और पत्रकारों को उत्तर कोरिया आने का न्यौता देंगे. यून के मुताबिक किम जोंग ने कहा, "कुछ लोग कह रहे हैं कि हम उन परीक्षण स्थलों को बंद कर रहे हैं, जो ठीक से काम नहीं कर रहीं लेकिन मैं आपको बता दूं कि हमारे पास दो और यूनिट्स हैं जो अच्छी स्थिति में हैं."

कोरिया की तर्ज पर रिश्ते सुधारे भारत-पाकिस्तान: पाकिस्तानी मीडिया

किम जोंग ने कहा, "अमेरिका को लेकर मेरा रुख विरोध का रहा है लेकिन लोग देखेंगे कि मैं उस तरह का शख्स नहीं हूं जो दक्षिण कोरिया, प्रशांत क्षेत्र और अमेरिका पर परमाणु हमला करे. जब विश्वास बनाने के लिए अमेरिकियों से हमारी मुलाकात होगी, वो युद्ध को समाप्त करने और हम पर हमला नहीं करने का वादा करेंगे तो हम परमाणु हथियार क्यों रखेंगे और मुश्किल स्थिति में क्यों रहेंगे?"

किम ने कहा कि वो कोरियाई युद्ध के दर्दनाक इतिहास को नहीं दोहराएंगे. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के सैन्य टकराव को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है. वो दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच के समय अंतराल को भी एक समान करने पर भी सहमत हुए. दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया से 30 मिनट आगे है.

फिलीपींस: हटाई गई जापान के अत्याचारों की याद दिलाने वाली 'यौन दासी' की मूर्ति

किम जोंग ने कहा, "मुझे यह देखकर बुरा लगता है कि पीस हाउस की दीवार पर दो घड़ियां टंगी हैं, जिनमें से एक दक्षिण कोरिया की है जबकि दूसरी उत्तर कोरिया का समय बताती है. हमने ही मानक समय में बदलाव किया था, इसलिए हम ही इन्हें एक समान करेंगे. आप इसे सबको बता सकते हैं."

योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक उत्तर कोरिया ने 21 अप्रैल को कहा था कि वो पुंगरी परमाणु साइट को बंद कर देगा. बताते चलें कि उत्तर कोरिया ने सभी परमाणु परीक्षण पंगये-री परमाणु यूनिट से ही किए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget