एक्सप्लोरर

North Korea Don't Answer Call: दो दिन से नहीं उठा फोन, बढ़ गई साउथ कोरिया की टेंशन, तानाशाह किम जोंग उन से नहीं मिल रहा जवाब

North Korea: साउथ कोरियाई अधिकारियों ने कॉल न उठाने पर दावा किया कि हमारे तरफ से किसी भी तरह की परेशानी की बात सामने नहीं आ रही है, बल्कि नॉर्थ कोरिया जानबूझ कर बातचीत से दूरी बना रहा है.

North Korea Don't Answer Call: सैन्य तनाव बढ़ने के कारण नॉर्थ कोरिया (North korea) ने  साउथ कोरिया (South Korea) के साथ नियमित रूप से किए जाने वाले कॉल का जवाब देना बंद कर दिया है. साउथ कोरियाई सरकार के अधिकारियों ने शुक्रवार (7 अप्रैल) को घोषणा की कि उसका पड़ोसी देश नॉर्थ कोरिया दो-तरफा सैन्य संपर्क लाइन के मदद से किए जाने वाले कॉल का जवाब नहीं दे रहा है, जिसका इस्तेमाल आम तौर पर दिन में दो बार किया जाता है.

योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार साउथ कोरिया के यूनिफिकेशन मंत्रालय ने कहा कि नॉर्थ कोरिया ने शाम 5 बजे हॉटलाइन की मदद से किए गए कॉल का जवाब नहीं दिया. हालांकि इससे पहले भी नॉर्थ कोरिया ने सुबह 9 बजे के कॉल का जवाब नहीं दिया था. इस तरह के दो तरफा फोन लाइन कॉल नॉर्थ और साउथ कोरिया दोनों के प्रतिनिधियों को तार्किक और राजनयिक उद्देश्यों से जोड़ने के काम आती हैं.

दिन में दो बार इस्तेमाल किया जाता है
यह आम तौर पर दिन में दो बार इस्तेमाल किया जाता है - एक बार सुबह 9 बजे और फिर शाम 5 बजे. साउथ कोरियाई अधिकारियों ने दावा किया कि हमारे तरफ से किसी भी तरह की परेशानी की बात सामने नहीं आ रही है, बल्कि नॉर्थ कोरिया जानबूझ कर संवादहीन हो रहा है. प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी सेना और उसके सहयोगियों के तीव्र सैन्य दबाव के बीच इस तरह की चुप्पी देखने को मिल रही है.

नॉर्थ कोरिया के स्टेट मीडिया न्यूज एजेंसी ने गुरुवार को चेतावनी दी कि हाल ही में अमेरिका- साउथ कोरिया के सैन्य अभ्यास क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को परमाणु युद्ध के कगार पर धकेल रहे हैं.

नॉर्थ कोरिया की गंभीर चेतावनी
अमेरिकी सेना के तरफ से साउथ कोरिया के साथ संयुक्त अभ्यास के दौरान कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर से परमाणु सक्षम बी-52 बमवर्षक विमान उड़ाने के एक दिन बाद यह तीखी टिप्पणी आई है. प्लेन करियर शिप USS निमित्ज़ ने भी इस सप्ताह अमेरिकी, साउथ कोरियाई और जापानी विध्वंसक के साथ नौसेना के पनडुब्बी रोधी अभ्यास में भाग लिया था.

अमेरिका को नॉर्थ कोरिया ने बार-बार गंभीर चेतावनियां दी थी. इसके बावजूद कोरियाई प्रायद्वीप की सुरक्षा स्थिति को नजरअंदाज करते हुए परमाणु युद्ध के खतरे को बढ़ाते हुए, DPRK के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें:US-South Korea: नॉर्थ कोरिया ने जताई आशंका, कहा- अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास परमाणु युद्ध के कगार पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget