एक्सप्लोरर

Missile Test: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा उत्तर कोरिया, फिर दागी प्रतिबंधित ICBM मिसाइल

North Korea Test: उत्तर कोरिया ने एक बार फिर मिसाइल परीक्षण किया है. इस बात की जानकारी दक्षिण कोरिया ने दी है. इस बार उत्तर कोरिया ने तीन बैलेस्टिक मिसाइलों का एक साथ परीक्षण किया है.

Ballistic Missile Test: उत्तर कोरिया (North Korea) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग  उन (Kim Jong Un) लगातार मिसाइल परीक्षण (Missile Test) कर रहा है. अब खबर है कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को तीन बैलेस्टिक मिसाइलों (Ballistic Missile) का परीक्षण किया  है. ये दो सप्ताह में उत्तर कोरिया द्वारा किया गया पहला परीक्षण है. इस बात की जानकारी दक्षिण कोरिया की सेना (South Korean Army) ने दी है.

दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने एक बयान में बताया कि सभी तीनों मिसाइल बुधवार को सुबह 6 से 7 बजे के बीच उत्तर कोरिया के पूर्वी तट की ओर एक के बाद एक दागी गईं. बयान में कहा गया कि इसे देखते हुए दक्षिण कोरिया ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है और अमेरिका के साथ अपनी सैन्य संबंधी तैयारियों को चाकचौबंद किया है.

दक्षिण कोरिया ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के कार्यालय ने बताया कि उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई है. गौरतलब है कि ये मिसाइल परीक्षण इस साल उत्तर कोरिया द्वारा किया गया 17वां परीक्षण है. इनमें एक संदिग्ध अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल है. विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया हथियारों के अपने जखीरे को आधुनिक बनाने ने लिए परीक्षण कर रहा है. दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के इस लॉन्चिंग को उकसावे की कार्रवाई करार दिया है. दक्षिण कोरिया के मुताबिक उत्तर कोरिया की ये हरकत अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा है. साथ ही दक्षिण कोरिया ने कहा कि अगर उत्तर कोरिया ऐसे उकसावे की कार्रवाई जारी रखता है, तो उसे अंतरराष्ट्रीय अलगाव का सामना करना पड़ेगा.

अमेरिका को नहीं पड़ता फर्क

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) हाल में दक्षिण कोरिया (South Korea) गए थे और उनसे इस यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया (North Korea) की ओर से किसी तरह की उकसावे की कार्रवाई के बारे में प्रश्न पूछा गया था, जिस पर उन्होंने कहा था कि उत्तर कोरिया चाहे जो भी करे हम हर चीज के लिए तैयार हैं. इस परीक्षण (Missile Test) के कई घंटे पहले अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने वाशिंगटन (Washington) में पत्रकारों से कहा था कि हो सकता है कि उत्तर कोरिया किसी अहम हथियार के परीक्षण (Important Weapon Test) की तैयारी में हो.

ये भी पढ़ें: North Korea: आखिर क्या चल रहा है किम जोंग के दिमाग में? तीन दिन बाद फिर उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ये भी पढ़ें: Kim Jong Un: दक्षिण कोरिया सेना का दावा- अज्ञात लक्ष्य को निशाना बनाकर उत्तर कोरिया ने फिर दागी मिसाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget