एक्सप्लोरर

North Korea Ballistic Missile: उत्तर कोरिया ने जापान सागर में दागीं 3 बैलिस्टिक मिसाइल, इस साल 70 बार कर चुका है ऐसी हरकत

North Korea Ballistic Missile: इससे पहले 18 दिसंबर को भी उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट पर एक बैलिस्टिक मिसाइल छोड़ी थी. इसकी जानकारी दक्षिण कोरिया ने दी थी.

North Korea Fired Ballistic Missile: उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा. उत्तर कोरिया ने फिर मिसाइल परीक्षण किया है. दक्षिण कोरिया (South Korea) की सेना के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने इस बार तीन शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile) जापान सागर (Japan Sea) की ओर दागीं. इस मिसाइल टेस्ट से एक दिन पहले ही उत्तर कोरिया की ओर से 5 ड्रोन दक्षिण कोरिया के एयर स्पेस में देखे गए थे. जापान के मुताबिक, ये तीनों मिसाइल जापान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन के पास गिरी हैं. 

जानकारी के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने इन तीनों मिसाइलों को उत्तर ह्वांगहे प्रांत में चुंगवा काउंटी से दागा था. इससे पहले, जापानी मीडिया ने बताया कि मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरीं. हालांकि, अभी तक इन मिसाइलों की स्पीड और ऊंचाई को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने उत्तरी ह्वांगहे प्रांत से स्थानीय समयानुसार सुबह करीब आठ बजे तीन छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं.

उत्तर कोरिया कर रहा लो-टेक सिस्टम इस्तेमाल 

उत्तर कोरिया ने अपने पड़ोसियों को परेशान करने के लिए लो-टेक सिस्टम का भी इस्तेमाल किया है. दक्षिण कोरियाई अधिकारियों के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया में कम से कम पांच छोटे ड्रोन भेजे. दक्षिण कोरिया किसी भी संदिग्ध उत्तर कोरियाई ड्रोन को मार गिराने में विफल रहा, बल्कि वो उनमें से एक को छोड़कर सभी का ट्रैक करने में भी विफर रहा. उत्तर कोरिया ने 2014 और 2017 समेत कई मौकों पर दक्षिण कोरिया में छोटे ड्रोन भेजे हैं. उत्तर कोरिया ने ड्रोन घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है

इस साल 70 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

उत्तर कोरिया लगातार अपनी हरकतों से माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है. इससे पहले 18 दिसंबर को भी उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट पर एक बैलिस्टिक मिसाइल छोड़ी थी. इसकी जानकारी दक्षिण कोरिया ने दी थी. उत्तर कोरिया पिछले कुछ समय से अपनी मिसाइल परीक्षणों से दुनिया में दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहा है. हाल के दिनों में उत्तर कोरिया अपनी मिसाइल परीक्षणों में तेजी लाया है. जानकारी के मुताबिक, इस साल लगभग 38 बार वो ऐसे हरकतों को अंजाम दे चुका है. इस दौरान उसने 70 बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं, जिसमें लगभग आठ अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) भी शामिल हैं.

अमेरिका के साथ तनाव जारी

हाल के महीनों में, उत्तर कोरिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों दक्षिण कोरिया और जापान के प्रति तेजी से शत्रुतापूर्ण रवैया अपनाया है. उत्तर कोरिया की कुछ मिसाइलें जापान के ऊपर से उड़ी हैं और दक्षिण कोरिया के तट के बहुत करीब आ गई हैं. अमेरिका लगातार उत्तर कोरिया के इन मिसाइल प्रक्षेपण विरोध करता रहा है है. अमेरिका ने उत्तर कोरिया की इन मिसाइल टेस्टिंग को गौरकानूनी बताते हुए इसे पड़ोसी देशों के साथ-साथ दुनिया के लिए संभावित खतरा करार दिया है.  

इसे भी पढ़ेंः-

COVID 19: क्या भारत में आएगी कोरोना की एक और लहर? ABP न्यूज़ पर एक्सपर्ट्स ने दिए तमाम सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget