एक्सप्लोरर

Chinese Firm: अवैध संबंध बनाया या पार्टनर से तलाक लिया तो चली जाएगी नौकरी, कर्मचारियों के लिए सख्त हुई ये कंपनी

Chinese Firm's New Rules: चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए बेहद सख्त नियम बनाए है. कंपनी ने कहा है कि कंपनी के कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Chinese Firm's Rules For Employees: चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए नए नियम बनाए हैं. इस नियम के तहत किसी भी कर्मचारी का विवाहेत्तर संबंध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इतना ही नहीं, कंपनी के नए नियम के अनुसार कोई भी कर्मचारी तलाकशुदा नहीं होना चाहिए. इस तरह के नियम चीन के एक झेजियांग स्थित एक कंपनी ने बनाए हैं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नियम सभी विवाहित कर्मचारियों पर लागू है. कंपनी की ओर से बनाए गए नए नियम के तहत विवाहेतर संबंधों वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इतना ही नहीं, दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के बाद कंपनी से हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाया जाएगा. 

कर्मचारियों को साफ शब्दों में निर्देश 

कर्मचारियों को नियम की व्याख्या करते हुए, एक दस्तावेज में कहा गया है कि कंपनी के आंतरिक प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कर्मचारी को परिवार के प्रति वफादार होना जरूरी है. कंपनी ने साफ़ शब्दों में कहा है कि पति और पत्नी के बीच प्यार होना जरूरी है. पारिवारिक रिश्ता बेहतर होने से कम्पनी के काम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. 

इन चीजों से परहेज करने की हिदायत 

परिवार की बेहतर सुरक्षा और काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए, सभी कर्मचारी जो विवाहित हैं, विवाहेतर संबंध रखने जैसे अशोभनीय व्यवहार से परहेज करें. कंपनी ने अपने कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि कोई अवैध संबंध नहीं, कोई रखैल नहीं, कोई विवाहेतर संबंध नहीं और कोई तलाक नहीं.

कंपनी ने स्पष्ट तौर पर अल्टीमेटम दिया है कि नियम का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को नौकरी पर नहीं रखा जाएगा. इतना ही नहीं, कर्मचारियों को कड़े नियम के बारे में जानकारी देने के बाद कंपनी ने कहा है कि हम आशा करते हैं कि सभी कर्मचारी नियमों का पालन करे और परिवार में अपने पार्टनर के साथ अच्छा व्यवहार रखने के अलावा अच्छे कर्मचारी बनने की कोशिश करें.

ये भी पढ़ें: Dog Rescue Video: 300 फीट ऊंची चट्टान से गिरा कुत्ता दलदल में फंसा, 90 मिनट में एयरलिफ्ट कर बचाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget