एक्सप्लोरर

भारत के साथ जंग की कोई गुंजाइश नहीं: पाकिस्तानी सेना

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भारत पर 2018 की शुरुआत से अब तक 1077 बार सीज़फायर उल्लंघन करने का आरोप लगाया.

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना ने कहा कि भारत के साथ जंग की कोई गुंजाइश नहीं है क्योंकि दोनों ही देश परमाणु शक्तियां हैं. हालांकि, पाक ने चेतावनी दी है कि शांति की उसकी इच्छा को उसकी कमजोरी के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिये. पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भारत पर 2018 की शुरुआत से अब तक 1077 बार सीज़फायर उल्लंघन करने का आरोप लगाया.

गफूर ने कहा, ‘‘रक्षा और शांति की हमारी इच्छा को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिये.’’ उन्होंने कहा, ‘‘युद्ध तब होता है जब कूटनीति विफल होती है.’’ उन्होंने आगे कहा कि दोनों पक्ष द्विपक्षीय मुद्दों पर एक-दूसरे के संपर्क में रहे लेकिन भारत बातचीत से पीछे हट गया. उन्होंने कहा, ‘‘भारतीयों को यह समझना चाहिये कि वो (भविष्य) में कहां जाना चाहते हैं." उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों परमाणु शक्तियां हैं और जंग की कोई गुंजाइश नहीं है.’’

गफूर ने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय गोलीबारी का जवाब नहीं दिया था. उसने 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करने के लिये पिछले सप्ताह दोनों देशों की सेनाओं के बीच बनी सहमति का पालन किया. लेकिन उनके मुताबिक भारत ने जब पाकिस्तान के आम नागरिकों को निशाना बनाया तब पाक जवाब देने पर मजबूर हुआ. उन्होंने कहा, ‘‘अगर भारत पहली गोली दागता है और कोई नुकसान नहीं पहुंचता है तो हम जवाब नहीं देंगे. अगर भारत दूसरी गोली चलाता है तो हम माकूल जवाब देंगे.’’

गफूर के मुताबिक भारतीय बलों द्वारा कामकाजी सीमा से लगे गांवों पर की गई गोलाबारी में एक महिला और एक नाबालिग लड़की की मौत हुई थी जबकि चार बच्चों और आठ महिलाओं समेत 24 अन्य घायल हुए थे. गफूर ने कहा कि पाकिस्तान संघर्ष विराम समझौते का पालन चाहता है.

2014 से अब तक पाकिस्तान 3400 से ज्यादा बार सीजफायर तोड़ चुका है

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 2014 के बाद से आतंकी हमलों की 1150 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं. राज्य में आतंकी हमले की 2014 में 222 और 2015 में 208 घटनाएं हुई थीं, जबकि 2016 में ऐसी घटनाओं की संख्या बढ़कर 322 और 2107 में 342 पर पहुंच गई. इन आतंकी हमलों में 2014 से अब तक भारतीय सुरक्षा बलों के 300 से ज्यादा जवान शहीद हो चुके हैं.

इस दौरान भारतीय सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए 658 आतंकियों को मार गिराया. 2014 से अब तक पाकिस्तान 3400 से ज्यादा बार सीजफायर तोड़ चुका है. 2018 में ऐसी घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ी हैं. इस साल 23 मई तक ही सीजफायर तोड़ने की 1088 घटनाएं हो चुकी थीं. सीजफायर तोड़कर हुए पाकिस्तानी हमलों में 2014 से अब तक देश के 67 जवान शहीद हो चुके हैं.

गुजरात के कच्छ में वायुसेना का जगुआर विमान हुआ क्रैश, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें छवि सुधारने की फिराक में RSS, इफ्तार के बाद अब नागपुर में होगा ईद मिलन सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब एससी/एसटी को मिलेगा प्रमोशन में आरक्षण प्री-मॉनसून बारिश से मुंबई का बुरा हाल, 9 से 11 जून तक 2005 वाली बारिश का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget