सनकी तानाशाह ने फिर दी धमकी, कहा- संयुक्त राष्ट्र की पाबंदी 'युद्ध की तरह'
19 नवंबर को उत्तर कोरिया ने बलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने प्योंगयांग को निर्यात होने वाले 90 फीसदी पेट्रो पदार्थों के निर्यात पर रोक लगा दी है.

सोल: उत्तर कोरिया ने देश के इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों की आज निंदा करते हुए इसे युद्ध की तरफ ले जाने वाली कार्रवाई बताया.
सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए की खबर के अनुसार उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘हम संयुक्त राष्ट्र के नये प्रतिबंधों को पूरी तरह से खारिज करते है. यह हमारे गणराज्य की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन है और युद्ध की तरफ ले जाने वाली कार्रवाई है जिससे कोरियाई प्रायद्वीप और व्यापक क्षेत्र की शांति और स्थिरता प्रभावित होती है.’’
19 नवंबर को उत्तर कोरिया ने बलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने प्योंगयांग को निर्यात होने वाले 90 फीसदी पेट्रो पदार्थों के निर्यात पर रोक लगा दी है. नए प्रतिबंधों के तहत उत्तर कोरिया की पेट्रोलियम पदार्थों तक पहुंच सीमित कर दी गई है.
Source: IOCL
























