एक्सप्लोरर

कमरों में बंद करके जिंदा जलाया, अंधाधुंध फायरिंग... इस देश में बंदूकधारियों का क्रूर हमला, 100 लोगों की मौत

Nigeria Benue Massacre: नाइजीरिया के मध्य बेनुए राज्य के येलेवाटा गांव में बंदूकधारियों द्वारा किए गए एक भयावह हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई.

Nigeria Benue Massacre: एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया ने शनिवार (14 जून) को बताया कि मध्य नाइजीरिया के बेनुए राज्य के येलेवाटा गांव में शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक बंदूकधारियों ने हमला कर कम से कम 100 लोगों की हत्या कर दी. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए बयान में एमनेस्टी ने बताया कि कई लोग अब भी लापता हैं, दर्जनों घायल हैं और उन्हें पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी है. बयान के अनुसार, कई परिवारों को उनके बेडरूम में बंद कर जिंदा जला दिया गया.

 

बेनुए राज्य में बढ़ती हिंसा
एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि बेनुए राज्य में हिंसक हमलों में चिंताजनक वृद्धि हुई है. संगठन ने बताया कि बंदूकधारी बेखौफ होकर लोगों की हत्याएं कर रहे हैं और उन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो रही. इन हमलों के कारण बड़े पैमाने पर लोग विस्थापित हो रहे हैं और खाद्य सुरक्षा भी खतरे में है, क्योंकि मरने वालों में अधिकांश किसान हैं.

भूमि विवाद, धार्मिक और जातीय तनाव हैं हिंसा की जड़
नाइजीरिया के मध्य बेल्ट में स्थित बेनुए राज्य उत्तर के मुस्लिम और दक्षिण के ईसाई समुदायों का संगम स्थल है. यह इलाका अक्सर चरवाहों और किसानों के बीच भूमि उपयोग को लेकर विवादों का केंद्र बना रहता है. चरवाहे जहां मवेशियों के लिए चरागाह की तलाश में रहते हैं, वहीं किसान कृषि भूमि की आवश्यकता के चलते विरोध करते हैं. ये संघर्ष अक्सर जातीय और धार्मिक तनावों में बदल जाते हैं.

पिछले महीने भी हुआ था हमला, अब तक 500 से ज्यादा की जान गई
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब ठीक एक महीने पहले ही बेनुए के ग्वेर वेस्ट जिले में संदिग्ध चरवाहों द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 42 लोगों की हत्या की गई थी. रिसर्च फर्म SBM इंटेलिजेंस के अनुसार, 2019 से अब तक ऐसी हिंसक झड़पों में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 2.2 मिलियन लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget