एक्सप्लोरर

NIA: NIA ने खालिस्तानी आतंकी को पकड़ा, इस खौफनाक मंसूबे से लंदन में हाई कमीशन पर किया था हमला

NIA Action On Khalistani: लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले के मामले में NIA ने एक मुख्य आरोपी खालिस्तानी आतंकवादी इंद्रपाल सिंह गाबा को गिरफ्तार किया है. यह हमला पिछले साल मार्च में हुआ था.

NIA Action On Indian High Commission Attack In London: विदेशों में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले खालिस्तानी तत्वों के खिलाफ फिर एक्शन हुआ है. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने पिछले साल (2023) के मार्च में लंदन में भारतीय उच्चायोग (Attack on Indian High Commission ) पर हमले से संबंधित एक मामले में गुरुवार (25 अप्रैल) को एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है.

एनआईए के बयान के मुताबिक, ब्रिटेन के हाउंस्लो निवासी इंद्रपाल सिंह गाबा को गिरफ्तार किया गया है. वह 22 मार्च, 2023 को लंदन में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल रहा है. प्रदर्शन के दौरान भारतीय उच्चायोग पर हमले हुए थे. इसका वीडियो एनआईए ने हासिल किया था और CCTV फ़ुटेज को गहराई से देखने-समझने के बाद कई संदिग्धों की तस्वीरें सामने आयी थीं. इसमें इंद्रपाल सिंह गाबा की तस्वीर भी मिली थी, जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी लगातार उसकी तलाश में थी.

लंदन में भारतीय अधिकारियों पर हमले के लिए रची गई थी साजिश

केंद्रीय एजेंसी की ओर से बताया गया कि मामले में एनआईए की अब तक की जांच से पता चला कि पिछले साल 19 और 22 मार्च को लंदन में हुई विरोध प्रदर्शन की घटनाएं यूं ही नहीं थीं. ये भारतीय मिशन और उसके अधिकारियों पर हमले करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थीं. हमले की घटना को अंजाम देने के लिए प्रदर्शन  की आड़ ली गई थी.

एनआईए के बयान में यह भी कहा गया कि हिंसक गतिविधियों में शामिल रहे खालिस्तानी आतंकवादी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की ओर से 18 मार्च 2023 को की गई कार्रवाई के बाद लंदन में बैठे खालिस्तानी आतंकवादियों ने बदला लेने की योजना बनाई थी. इसी के लिए मार्च, 2023 में लंदन में  इंडियन एंबेसी के सामने विरोध प्रदर्शन की आड़ में ये हमले किये गये थे. इसके अनुसार मामले की जांच जारी है. मामले में गिरफ्तार इंद्रपाल सिंह से पूछताछ कर हमले की घटना में शामिल रहे और अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इसके अलावा CCTV फ़ुटेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की भी शिनाख्त की गई है.

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024: 'वारिस पंजाब दे' चीफ अमृतपाल सिंह क्या जेल से लड़ेगा चुनाव? पिता ने दिया हर सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?
भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget