एक्सप्लोरर

न्यूयॉर्क: समलैंगिकता का आरोप लगाकर भारतीय मूल की महिला पर हमला, अमेरिकी नागरिक अल्लाशीद अल्लाह गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक कौर ने कहा कि स्नैपचैट करते वक्त उसकी महिला मित्र ने उसके गाल पर पर किस किया. यह देखकर अल्लाह को गुस्सा आ गया और वह उनसे झगड़ने लगा. इसके बाद व्यक्ति की कौर से कहासुनी हो गई. महिला को धमकाते हुए अल्लाह ने कहा, "इस तरह की समलैंगिक चीजें मेरे सामने मत करो. अगर एक बार और ऐसा किया तो देखना क्या होता है."

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में 54 साल के एक व्यक्ति को एक सबवे में भारतीय मूल की एक महिला पर द्वेषपूर्ण हमले और समलैंगिक फब्तियां कसने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कहा कि मैनहट्टन के पूर्वी हरलेम के रहने वाले अल्लाशीद अल्लाह को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया और उस पर न्यूयॉर्क शहर के क्वींस बोरोह में 30 नवंबर को 20 साल की अवनीत कौर पर द्वेषपूर्ण अपराध और हिंसक हमला करने का आरोप है.

एनबीसी न्यूज़ की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लाह पर आरोप है कि उसने महिला पर हमला करने से पहले उस पर समलैंगिक फब्तियां भी कसीं. हमले में महिला की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है. आरोपी को 15 साल तक की जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है. अदालत में उसकी अगली पेशी 27 दिसंबर को है. घटना के दौरान पीड़िता एक अन्य महिला के साथ क्वींस में शाम के वक्त मैनहट्टन की ओर जाने वाली ट्रेन में यात्रा कर रही थी.

पुलिस के मुताबिक कौर ने कहा कि स्नैपचैट करते वक्त उसकी महिला मित्र ने उसके गाल पर पर किस किया. यह देखकर अल्लाह को गुस्सा आ गया और वह उनसे झगड़ने लगा. इसके बाद व्यक्ति की कौर से कहासुनी हो गई. महिला को धमकाते हुए अल्लाह ने कहा, "इस तरह की समलैंगिक चीजें मेरे सामने मत करो. अगर एक बार और ऐसा किया तो देखना क्या होता है."

पुलिस ने कहा कि महिला ने वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन अल्लाह ने उसका पीछा किया. उसने कौर को पीछे से पकड़ा और उसके सिर के नीचे घूंसा मारा, जिससे वो जमीन पर गिर गई और गिरने से पहले उसका सिर और गला एक खंभे से टकरा गया. पीड़िता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है.

ये भी देखें

प्रयागराज के बहाने, सत्ता के सिरहाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget