एक्सप्लोरर

Travel Ban: नए कोरोना वेरिएंट से 'सावधान' तमाम देश, अमेरिका, कनाडा समेत कइयों ने दक्षिण अफ्रीका पर लगाए यात्रा प्रतिबंध

Travel Restrictions: अमेरिका, कनाडा समेत यूरोपीय संघ (EU) के सदस्य देशों ने भी दक्षिण अफ्रीका पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं.

New Covid-19 Variant Travel Restrictions: दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना वायरस संक्रमण का नया वेरिएंट पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. इसे ध्यान में रखते हुए तमाम देशों ने यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं. अमेरिका ने कोविड-19 के वेरिएंट के चलते दक्षिण अफ्रीका और सात अन्य अफ्रीकी देशों के गैर-अमेरिकी नागरिकों की यात्रा पर सोमवार से पाबंदी लगा दी है.

अमेरिका ने लगाया ट्रैवल बैन, सोमवार से होगा लागू

व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका सोमवार से दक्षिण अफ्रीका और क्षेत्र के सात अन्य देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगाएगा. व्हाइट हाउस ने ज्यादा विस्तार में नहीं बताया लेकिन कहा कि प्रतिबंध अमेरिकी नागरिकों या स्थायी निवासियों के इन देशों से वापस आने पर लागू नहीं होंगे, इन्हें अपनी यात्रा से पहले नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य होगी.

कनाडा ने लगाया प्रतिबंध

वहीं, कनाडा ने शुक्रवार को ऐलान किया कि उसने उन विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिन्होंने पिछले 14 दिन में अफ्रीका के दक्षिणी भाग की यात्रा की है. इसके अलावा पिछले 14 दिन में अफ्रीका के दक्षिणी भाग की यात्रा करने वाले सभी कनाडाई नागरिकों की जांच अनिवार्य होगी और पृथक-वास में रहना होगा.

प्रतिबंध लगाने पर राजी यूरोपीय संघ 

इसके साथ ही, यूरोपीय संघ (EU) के सदस्य देश भी कोरोना वायरस के नए प्रकार को फैलने से रोकने के लिए दक्षिण अफ्रीकी देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के लिए शुक्रवार को राजी हो गए. यूरोपीय संघ के अध्यक्ष की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 27 देशों के प्रतिनिधियों ने कुछ घंटों में भीतर ही ईयू कार्यकारी की सलाह पर अमल किया.

यात्रियों की जांच और पृथक-वास

ईयू कार्यकारी की सलाह में कहा गया था कि वायरस के नए प्रकार से निपटने में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह कितना खतरनाक है. अध्यक्ष ने सभी सदस्य देशों से यह भी कहा कि आने वाले यात्रियों की जांच की जाये और उन्हें पृथक-वास में रखा जाए. वर्तमान में ईयू की अध्यक्षता स्लोवेनिया के पास है.

किस-किस देश ने लगाए प्रतिबंध?

कोरोना के नए वेरिएंट ने पूरी दुनिया को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है. तमाम देश अभी तक दक्षिण अफ्रीका पर प्रतिबंध लगा चुके हैं. ऐसे देशों में इटली, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, जापान, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, नीदरलैंड, माल्टा, मलेशिया, मोरक्को, फिलीपींस, दुबई, जॉर्डन, अमेरिका, कनाडा और तुर्की शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-
South Africa: कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाया दुनियाभर में तनाव, वैज्ञानिकों ने खतरे के अंदाजे को लेकर की कई बैठकें
Covid-19 Pandemic: चीन में कोरोना ने फिर पसारा अपना पैर, शंघाई में बंद करने पड़े स्कूल, 3 शहरों में मिले इतने कोविड केस…

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर डॉक्यूमेंट्री: पाकिस्तान की उड़ी नींद, रात 2 बजे आया बयान
ऑपरेशन सिंदूर डॉक्यूमेंट्री: पाकिस्तान की उड़ी नींद, रात 2 बजे आया बयान
ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget