एक्सप्लोरर

भारत के साथ सीमा विवाद पर नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने प्रचंड सरकार को जो आदेश दिया आपको पढ़ना चाहिए

Nepal Border: नेपाल भारत के साथ कुल 1850 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है. नेपाली अदालत ने आपराधिक गतिविधि रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीमा प्रबंधन के समझौता करने की बात कही है. 

India-Nepal Border: नेपाली सरकार को नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने सीमा प्रबंधन के लिए भारत के साथ अतिरिक्त संधियां और समझौता करने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने की नीयत से दोनों पड़ोसी देशों को समानता और पारस्परिक हितों के आधार पर भारत के साथ अतिरिक्त संधियों और समझौतों पर हस्ताक्षर करना चाहिए. साथ ही नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने दोनों देशों के बीच खुली सीमा की बेहतर देखभाल के लिए भी भारत-नेपाल को साथ आकर फैसले लेने की बात कही है. 

सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सीमा मामलों के विशेषज्ञ बुद्धि नारायण श्रेष्ठ और वकील चंद्रकांत ग्यावली की ओर से दायर याचिका के जवाब में दिया है. ये आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश मान सिंह राउत और न्यायमूर्ति पुरूषोत्तम भंडारी की पीठ ने दिया है. इसमें प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद, संघीय संसद सचिवालय, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय सहित के नाम पर आदेश दिया गया.

याचिकाकर्ता बुद्धि नारायण श्रेष्ठ ने आदेश के हवाले से बताया, 'क्योंकि नेपाल और भारत के बीच खुली सीमा का अवांछित तत्वों ने अक्सर दुरुपयोग किया है, इसलिए इसे ड्रोन और सीसीटीवी जैसी नवीनतम तकनीकों का इस्तेमाल करके सुरक्षा एजेंसियां इसकी निगरानी करेंगी. अदालत ने सरकारी अधिकारियों से खुली सीमा के प्रभावी प्रबंधन और देखभाल और निगरानी को सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक और राजनयिक पहल के जरिये समानता और पारस्परिक हितों के आधार पर समझौते करने को कहा है.’ न्यायाधीशों ने 25 अप्रैल, 2021 को आदेश जारी किया था, फैसले का पूरा ब्यौरा हाल में जारी किया गया. 

कितनी लंबी है भारत-नेपाल की सीमा?

भारत के पांच राज्यों के साथ नेपाल की सीमा साझा होती है. नेपाल का दक्षिणी सीमा उत्तर प्रदेश, बिहार से लगती है, जबकि पश्चिम में उत्तराखंड की सीमा है. देश की पूरब में पश्चिम बंगाल और सिक्कम की सीमाएं हैं. नेपाल भारत के साथ कुल 1850 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है. 

भारत-नेपाल के रिश्ते कैसे हैं?

भारत नेपाल के रिश्ते भौगोलिक और ऐतिहासिक लिहाज से काफी करीब है. भारत और नेपाल की सीमा भी खुली है, आने जाने पर किसी प्रकार की कोई रोकटोक नहीं है. हालांकि व्यापार या किसी व्यावसायिक वजहों के लिए अनुमति की जरूरत होती है.

भारत-नेपाल से सटे राज्यों में विवाह का चलन काफी ज्यादा है, दोनों देशों के लोग बड़ी मात्रा में शादी-विवाह करते हैं. आम बोलचाल में भारत-नेपाल के संबंध को रोटी-बेटी का रिश्ता कहा जाता है.

ये भी पढें:
नाइजर सेना ने फ्रांस के राजदूत को बनाया बंधक, प्रेसिडेंट मैक्रों ने कहा- 'खाने-पीने की हो रही दिक्कत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget