एक्सप्लोरर

Nepal Vice President: राम सहाय यादव नेपाल के तीसरे उपराष्ट्रपति चुने गए, मिले बंपर वोट

Ram Shay Yadav: राम सहाय यादव ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1990 में नेपाल सद्भावना पार्टी से की थी.

Vice President of Nepal: नेपाल के मधेस क्षेत्र के नेता राम सहाय यादव को देश का तीसरा उपराष्ट्रपति चुन लिया गया. उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुक्रवार (17 मार्च) को संपन्न हुई. राम सहाय यादव को नेपाल के आठ दलीय सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन प्राप्त था और उन्होंने सीपीएन-यूएमएल की आस्था लक्ष्मी शाक्य और जनमत पार्टी की ममता झा को हरा दिया.

'द काठमांडू पोस्ट' की खबर के मुताबिक, जनता समाजवादी पार्टी के 52 वर्षीय नेता को 184 संघीय और 329 प्रांतीय जनप्रतिनिधियों के 30,328 वोट मिले. निर्वाचन आयोग ने अब तक आधिकारिक तौर पर नतीजों का ऐलान नहीं किया है. खबर में कहा गया है कि उनकी अपनी पार्टी के अलावा, नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-माओइस्ट सेंटर और सीपीएन-यूनीफाइड सोशलिस्ट के जनप्रतिनिधियों ने उनके पक्ष में वोटिंग की.

उपराष्ट्रपति नंद बहादुर पुन का स्थान लेंगे 
द काठमांडू पोस्ट की खबर में आगे कहा गया है कि शाक्य को 104 संघीय और 169 प्रांतीय जनप्रतिनिधियों के वोट मिले जबकि झा को 23 संघीय और 15 प्रांतीय जनप्रतिनिधियों से वोट प्राप्त हुए. मधेस क्षेत्र के नेता राम सहाय यादव निवर्तमान उपराष्ट्रपति नंद बहादुर पुन का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल पूरा हो गया है.

जीतने के लिए 26,315 वोटों की जरूरत
नेपाल के दक्षिणी तराई क्षेत्र में रहने वाले मधेसी समुदाय के लोगों में ज्यादातर भारतीय मूल के लोग हैं. संघीय संसद के 332 सदस्यों और प्रांतीय विधानसभाओं के 550 सदस्यों के वोटों का कुल मान 52,628 है. किसी उम्मीदवार को जीतने के लिए 26,315 वोटों की जरूरत होती है. साल 2008 में नेपाल ने संघीय लोकतांत्रिक गणतंत्र व्यवस्था को अंगीकार किया जिसके बाद से यह उपराष्ट्रपति पद के लिए तीसरा चुनाव है. उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष का है.

राम सहाय यादव ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1990 में नेपाल सद्भावना पार्टी से की थी. वह मधेसी जन अधिकार फोरम के संस्थापक महासचिव थे और पहले मधेश आंदोलन (2007) में उनकी सक्रिय भूमिका थी. यादव पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में बारा-2 से प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए थे.

ये भी पढ़ें: Pakistan Nuclear Program: पाकिस्‍तान की सबसे ताकतवर शाहीन मिसाइल पर पीएम शहबाज बोले- समझौता नहीं करेगें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Prime Video Top Series: वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget