एक्सप्लोरर

Deadliest Plane Crash: यह थी विमानन इतिहास की सबसे घातक दुर्घटना, पलक झपकते 583 लोग हो गए थे राख

Plane Crash: पहले भी विमान हादसों ने ऐसे घाव दिए हैं जो भरे नहीं जा सकते. ऐसे विमान हादसें, जिसमें पलक झपकते ही सैकड़ों लोग जलकर राख हो गए थे. आईए एक नजर डालते हैं अब तक हुए 5 सबसे भयावह विमान हादसों पर.

Plane Crash: इतिहास में भयानक विमान दुर्घटनाएं हुए हैं. ऐसी दुर्घटनाएं, जिनके बारे में सुन रोंगटे खड़े हो जाए. इन दुर्घटनाएं के पीछे अलग अलग वजहें रहीं हैं लेकिन हर बार कीमत विमान पर सैकड़ों लोगों को चुकानी पड़ती. पहले भी विमान हादसों ने ऐसे घाव दिए हैं जो भरे नहीं जा सकते. ऐसे विमान हादसें, जिसमें पलक झपकते ही सैकड़ों लोग जलकर राख हो गए थे. आईए एक नजर डालते हैं अब तक हुए 5 सबसे भयावह विमान हादसों पर-


1- टेनेरिफ एयरपोर्ट  हादसा , (स्पेन)
27 मार्च 1977 स्पेन में भयानक विमान हादसे के लिए याद किया जाता है. इस दिन स्पेन के टेनेराइफ के रनवे पर दो बोइंग 747 विमान आपस में टकरा गए थे. पैन अमेरिकन फ्लाइट 1736 और KLM की फ्लाइट 4805 एक ही समय पर रनवे आ गई. KLM बोइंग ने टेकऑफ रन शुरू की, पर तब तक पैन अमेरिकन फ्लाइट रनवे से हटी नहीं थी. पायलट की लाख कोशिशों के बाद भी दोनों विमान आपस में टकरा गए. इस हादसे में 583 लोगों की मौत हो गई थी. इसे इतिहास का सबसे दर्दनाक हादसा माना जाना है, जिसमें पलक झपकते सैकड़ों जिंदगियां ख़त्म हो गई थी. 

2- जापान एयरलाइंस बोइंग 747 हादसा, (जापान)

12 अगस्त, 1985 को जापान में हुए विमान हादसे को भुलाया नहीं जा सकता.  इस हादसे में 520 लोगों की जान चली गई थी. दरअसल, टेक्निकल फॉल्ट की वजह से यह हादसा हुआ था.जब जापान एयरलाइंस बोइंग 747 विमान जापान में माउंट ओसुताका में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. उड़ान भरने के मात्र 32 मिनट बाद ये विमान अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया था. 


3- चरखी-दादरी विमान हादसा, (हरियाणा,भारत)
हरियाणा का चरखी दादरी भारत के इतिहास के सबसे भयंकर विमान हादसे का गवाह रहा है. यह हादसा 12 नवंबर 1996 की शाम को हुआ था. जब सऊदी अरेबिया एयरलाइंस और कजाकिस्तान एयरलाइंस के दो हवाई जहाज आसमान में टकरा गए थे. लगभग 10 किलोमीटर तक मलबा गिरा था. इस हादसे में 349 लोगों ने जान गंवाई थी. 

4-तुर्किश विमान हादसा, (पेरिस)

03 मार्च 1974 के दिन तुर्की एयरलाइंस का डीसी10 विमान क्रैश हो गया. इसमें सवार 345 लोग हमेशा के लिए मौत की नींद सो गए. यह प्लेन लंदन के लिए उड़ा जरूर था, मगर पेरिस के पास ही इसके परखच्चे उड़ गए. रेड क्रॉस के सैकड़ों बचावकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर हताहत लोगों को बचाने की बहुत कोशिश की, किंतु उन्हें सफलता नहीं मिली. पेरिस के चिकित्सा केंद्र में सभी लोगों ने आखिर में दम तोड़ ही दिया.

5- एयर इंडिया विमान हादसा, (आयरलैंड)

23 जून, 1985 को एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एयर इंडिया की फ्लाइट ने 182 कनाडा से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. आयरलैंड तट के करीब पहुंचते ही हवा में ही एक जोरदार धमाका के साथ ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में 329 यात्रियों की मौत हो गई थी. कहा जाता है कि विमान में बम ब्लास्ट हुआ था. इस हादसे के पीछे सिख अलगाववादी संगठन बब्बर खालसा का हाथ बताया जाता है. साथ ही माना जाता है कि कनाडा एयरपोर्ट सिक्टोरिटी से भी चूक हुई थी. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Politics: तो क्या फिर से पाकिस्तान में गिर जाएगी सरकार, इमरान खान ने किया चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget