एक्सप्लोरर

Nepal General Election: अपने गृह जिले धनकुटा से लगातार 7वीं बार जीते PM देउबा, विपक्षी उम्मीदवार को 12 हजार वोटों से दी मात

Nepali Congress के नेतृत्व वाला गठबंधन संसदीय चुनावों में बहुमत हासिल करने के काफी करीब है. सत्तारूढ़ गठबंधन ने लगभग 70 सीटों पर या तो जीत हासिल कर ली है या उन पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

Nepal PM Sher Bahadur Deuba:  नेपाल के प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा बुधवार को धनकुटा के गृह जिले से लगातार 7वीं बार चुनाव जीत गए. कार्यवाहक सरकार के पीएम को 25 हजार 534 वोट मिले और उन्होंने प्रतिनिधि सभा के सदस्य पद के लिए 13 हजार 42 वोट हासिल करने वाले अपने प्रतिद्वंद्वी सागर ढकाल को हराया. नेपाल में 20 नवंबर को हुए संसदीय और प्रांतीय चुनावों के लिए सोमवार को मतगणना शुरू हुई थी.

नेपाल के चुनाव आयोग के अनुसार, 20 नवंबर को हुए संसदीय और प्रांतीय चुनावों में लगभग 61 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया. 20 नवंबर को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, नेपाल के मुख्य चुनाव आयुक्त दिनेश कुमार थपलिया ने कहा कि 61 प्रतिशत मतदान प्रारंभिक आंकड़ों पर आधारित था.

'चुनाव प्रतिशत बढ़ सकता है'

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जब सारा डेटा इकट्ठा किया जाएगा तो प्रतिशत बढ़ सकता है. हालांकि यह मतदान प्रतिशत चुनाव आयोग की अपेक्षा से कम है. हिंसा की कुछ घटनाओं को छोड़कर पूरे देश में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुए. नेपाली मतदाता "स्थिर सरकार और विकास" की आशा के साथ समय-समय पर होने वाले आम चुनाव की ओर बढ़ रहे हैं.

2015 में संविधान की घोषणा के बाद से यह दूसरा आम चुनाव है. 2017 में हुए पहले दौर के चुनाव नेपाली मतदाताओं की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे थे, क्योंकि सरकार लंबे समय तक नहीं चल पाई थी. तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली द्वारा दो सदन विघटन के प्रयासों के साथ, नेपाल एक राजनीतिक संकट और अराजकता में डूब गया था.

एनसी नीत गठबंधन बहुमत की ओर

नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन मंगलवार को नेपाल में संसदीय चुनावों में बहुमत हासिल करने के करीब पहुंचता दिखा. सत्तारूढ़ गठबंधन ने लगभग 70 सीटों पर या तो जीत हासिल कर ली है या उन पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. यह जानकारी नवीनतम रुझानों से मिली. वहीं, नेपाल के मुख्य विपक्षी दल सीपीएन-यूएमएल (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) ने अब तक दो सीटों पर जीत हासिल की है और 40 अन्य सीटों पर आगे चल रही है.

ये भी पढ़ें- Nepal Elections 2022: चुनाव में नेपाली कांग्रेस गठबंधन पहुंचा बहुमत के करीब, जानिए अन्य दलों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget