एक्सप्लोरर

Nepal Avalanche: नेपाल में 'कीड़ा जड़ी' लेने गए एक दर्जन लोगों पर दरका बर्फीला पहाड़, जानें क्या थी वो चीज?

Nepal latest News: हिमालय के आंचल में कीड़ा जड़ी लेने के लिए गए लोगों पर बर्फीला पहाड़ टूटकर दरक गया, जिसमें कई लोगों की जान चली गई. यह हादसा नेपाल के करनाली प्रांत में हुआ, घटना के बारे में जानिए...

Avalanche in Nepal: हिमालयी राष्ट्र नेपाल में हिमस्खलन हुआ है. यहां करनाली प्रांत में एक दर्जन लोग दुर्गम वादियों में पाए जाने वाली कीड़ा-जड़ी (Ophiocordyceps Sinensis) खोजने गए थे. उसी दौरान वहां बफीर्ली पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर नीचे की ओर खिसक गया. इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य जख्मी हो गए.

नेपाली मीडिया में आई खबरों के अनुसार, यह घटना करनाली प्रांत के मुगु जिले के चियारखू दर्रे के पास सुबह के समय हुई. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि 12 लोग कीड़ा जड़ी लेने के लिए चियारखू गए थे. जब वे नेपाल के करनाली प्रांत में थे, तो वहां हिमस्खलन हुआ, और उसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए.

दरअसल, नेपाल एक ऐसा देश है, जिसके अधिकतर पर्वत शिखर गर्मियों में भी बर्फ से ढके होते हैं. 2021 में पश्चिमी नेपाल के मुस्तांग ज़िले में हुए हिमस्खलन की वजह से 7 बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए थे. उस हादसे के दौरान कोवांग, लारजुंग और नूरीकोट के लोग जान बचाने के लिए भागे तो पहाड़ से गिरती ये बर्फ़ सीधे आवासीय इलाके में आ गिरी थी.



Nepal Avalanche: नेपाल में 'कीड़ा जड़ी' लेने गए एक दर्जन लोगों पर दरका बर्फीला पहाड़, जानें क्या थी वो चीज?

वो बूटी जिसे खोजने गए लोगों की जान पर बन आई

नेपाल के चियारखू दर्रे के पास हिमस्खलन की घटना इसलिए भी अधिक चर्चा में है क्योंकि वहां कुछ लोग आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी खोजने गए थे, बताया जा रहा है कि उन लोगों को कीड़ा जड़ी (Caterpillar Fungus) चाहिए थी, जो उसी इलाके में मिलती है. हिमालयन कीड़ा जड़ी को पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. दावा किया जाता है कि इससे यौन समस्याओं से छुटकारा मिलता है.


Nepal Avalanche: नेपाल में 'कीड़ा जड़ी' लेने गए एक दर्जन लोगों पर दरका बर्फीला पहाड़, जानें क्या थी वो चीज?

कीड़ा जड़ी क्या होती है, कहां पर मिलती है?

नेपाली हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कीड़ा जड़ी (Caterpillar Fungus) वो हिमालयन औषधि है, जो कीड़े या मशरूम की तरह दिखती है. ये समुद्र तल से लगभग 3800 मीटर ऊपर तथा दुनिया में केवल हिमालय की पहाड़ियों पर पायी जाती है. इसका इस्तेमाल कैंसर से लेकर यौन समस्याओं तक के इलाज में होता है. यह जड़ी भूरे रंग की होती है, जो कि 2 इंच तक लम्बी हो सकती है. इसका स्वाद मीठा होता है. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी समेत अनेकों गुण बहुत फायदेमंद होते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत के उत्तरी राज्यों में बारिश और बर्फबारी से आफत, लाहौल-पांगी में हिमस्खलन, 63 सड़कों पर आवागमन बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget