एक्सप्लोरर

शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के सामने फिर से कश्मीर मुद्दा उठाया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र के नये महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ अपनी पहली बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठाया लेकिन मुद्दे पर विश्व संगठन से हस्तक्षेप के उनके अनुरोध को लेकर उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली. प्रधानमंत्री कार्यालय ने यहां एक बयान में कहा कि शरीफ विश्व आर्थिक मंच से इतर गुटेरेस से मिले और कहा कि संयुक्त राष्ट्र को कश्मीर के मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए. शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों पर आगे बढ़ने के लिए स्थायी बातचीत की जरूरत है. हमने इसी भावना के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के हिसाब से कश्मीर विवाद के हल के लिए चर्चा की खातिर भारत को आमंत्रित किया.’’ उन्होंने दावा किया कि भारत ने बातचीत के उनके देश के ‘निमंत्रण’ का सकारात्मक जवाब नहीं दिया और ‘बातचीत ना करने का रूख अपनाकर भड़काउ बयानों से माहौल बिगाड़ा.’ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने गुटेरेस के समक्ष सिंधु नदी जल समझौते का मुद्दा भी उठाया. हालांकि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने शरीफ की मांगों पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया. बयान के अनुसार उन्होंने शरीफ से कहा कि वह ‘क्षेत्र की सुरक्षा को प्रभावित करने की क्षमता रखने वाले भारत और पाकिस्तान के मुद्दों की संवेदनशीलता से पूरी तरह वाकिफ हैं.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget