एक्सप्लोरर

नासा ने 'चंद्रयान-2' की तारीफ, कहा- मिशन प्रेरणा लेना चाहिए

‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का सात सितंबर को तड़के चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के प्रयास के दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था. लैंडर के भीतर ही रोवर ‘प्रज्ञान’ बंद था जिसे चांद की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोग करने थे.

कोलकाता: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ में यान प्रणाली से जुड़ी एक इंजीनियर का मानना है कि 'चंद्रयान 2' से सीखने की जरूरत है. इंजीनियर ने कहा है कि हालिया ‘चंद्रयान-2’ मिशन भारतीय वैज्ञानिकों के लिए एक सीखने वाला अनुभव रहा है क्योंकि इसने चंद्रमा के बारे में काफी अधिक जानकारी जुटाने में इसरो की मदद की है. नासा की जेट प्रणोदन प्रयोगशाला (जेपीएल) में कार्यरत एनी डेवरॉक्स अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के मंगल मिशन 2020 से जुड़ी अग्रणी उड़ान प्रणाली इंजीनियर हैं.

डेवरॉक्स ने बुधवार को यहां अमेरिकन सेंटर में कहा, ‘‘भारतीय वैज्ञानिकों ने बहुत अच्छा काम किया. काफी अधिक सूचना जुटाई गई. ऑर्बिटर सफल रहा है.’’

उल्लेखनीय है कि ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का सात सितंबर को तड़के चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के प्रयास के दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था. लैंडर के भीतर ही रोवर ‘प्रज्ञान’ बंद था जिसे चांद की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोग करने थे.

यह पूछे जाने पर कि ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर के साथ क्या हुआ होगा, नासा की इंजीनियर ने कहा, ‘‘यह पता लगाना इसरो के वैज्ञानिकों का काम है कि क्या गड़बड़ी हुई.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह भारतीय वैज्ञानिकों के लिए एक सीखने वाला अनुभव है. हम विफलताओं से सीखते हैं.’’

डेवरॉक्स ने कहा कि यहां तक कि उनके पति भी उस दिन जेपीएल से भारत के ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर पर नजर रखे हुए थे, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने संदेश भेजा, ‘‘अब मुझे यह दिखाई नहीं दे रहा.’’

उन्होंने कहा कि ‘चंद्रयान-1’ मिशन सफल रहा था जिसने चांद पर पानी की महत्वपूर्ण मौजूदगी की पुष्टि की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget