एक्सप्लोरर

दिल्ली में अंतरिक्ष से जुड़ी कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंचे NASA के वैज्ञानिक, जानें वजह

GLEX 2025: दिल्ली में आयोजित ग्लोबल स्पेस एक्सप्लोरेशन कॉन्फ्रेंस से NASA की अनुपस्थिति ऐसे समय में हुई है, जब मस्क की किफायती इंटरनेट सेवा स्टारलिंक भारत में लॉन्च के करीब पहुंच गई है.

GLEX 2025: डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से बड़े पैमाने पर सरकारी संस्थाओं और एजेंसियों को दिए जाने वाले फंड में कमी की गई है. अमेरिका में कुछ यूनिवर्सिटी के बाद अब ट्रंप प्रशासन ने नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) को मिलने वाली आर्थिक मदद में भी कटौती की है.

दिल्ली में आयोजित ग्लोबल स्पेस एक्सप्लोरेशन कॉन्फ्रेंस (GLEX-2025) में इस बार नासा के एस्ट्रोनॉट और वैज्ञानिक भाग लेने नहीं पहुंचे. राजधानी में आयोजित इस कार्यक्रम में 37 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, लेकिन नासा के प्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं हुए. 

NASA के बजट में 24.3 प्रतिशत की कटौती

ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA को मिलने वाले बजट में 24.3 प्रतिशत की कटौती की है. इस कटौती में NASA और एलन मस्क के स्पेसएक्स के बीच हितों के टकराव ने भी अहम भूमिका निभाई है. कुछ विशेषज्ञों ने दावा किया है कि NASA की फंडिंग में कटौती के बीच आशंका है कि कई अंतरिक्ष अनुबंध स्पेसएक्स को मिल जाएंगे. 

एलन मस्क ट्रंप के सबसे करीबी सलाहकारों में से एक हैं और DOGE के लिए उनके लागत-कटौती प्रयासों की देखरेख करते हैं. NASA का नेतृत्व करने के लिए ट्रंप की पसंद टेक अरबपति जेरेड इसाकमैन स्पेस एक्स के साथ दो बार अंतरिक्ष में उड़ान भर चुके हैं, जिससे हितों के टकराव के बारे में और चिंताएं बढ़ गई हैं. 

मस्क की स्टारलिंक भारत में लॉन्च के करीब  

GLEX सम्मेलन से NASA की अनुपस्थिति ऐसे समय में हुई है, जब मस्क की किफायती इंटरनेट सेवा स्टारलिंक भारत में लॉन्च के करीब पहुंच गई है. कंपनी द्वारा सैटकॉम ऑपरेटरों के लिए नए राष्ट्रीय सुरक्षा दिशा निर्देशों का पालन करने पर सहमति जताने के बाद इसे दूरसंचार विभाग (DoT) से आशय पत्र (LoI) प्राप्त हुआ है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष वी नारायणन से जब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया तो  व्यक्तिगत टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

'भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा' 

GLEX शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा था कि भारत अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और इसके अंतरिक्ष यात्रियों के पदचिह्न चंद्रमा पर होंगे. उन्होंने कहा कि 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने के अलावा, मंगल और शुक्र भी अन्वेषण मिशनों के लिए देश की रडार पर हैं.

ये भी पढ़ें:

Abdul Rauf Azhar: कौन है ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर? जानें कैसे हुआ था कांधार हाईजैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget