एक्सप्लोरर

पड़ोसी देश म्यांमार में तख्तापलट की तैयारी, आंग सान सू की और राष्ट्रपति हिरासत में लिए गए

पड़ोसी देश म्यांमार में तख्तपलट की आशंका है. सत्ताधारी पार्टी की मुखिया आंग सान सू की और राष्ट्रपति को सेना ने लिया हिरासत में ले लिया है. इसके साथ ही इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं बंद कर दी गई हैं. सत्तारूढ़ पार्टी के प्रवक्ता ने लोगों से जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाने की अपील की है

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार से बड़ी खबर आई है. म्यांमार में सत्ता के तख्तापलट की तैयारी है. म्यांमार की सबसे बड़ी नेता आंग सान सू की, राष्ट्रपति विन मिंट और सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य वरिष्ठ लोगों को सुबह की छापेमारी में हिरासत में लिया गया है. सत्तारूढ़ पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के एक प्रवक्ता ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है. सत्ताधारी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के प्रवक्ता के मुताबिक ये कदम सरकार और शक्तिशाली सेना के बीच बढ़ते तनाव के बाद उठाया गया है जो चुनाव के बाद भड़की हुई है.

भारत के लिए बेहद अहम है ये खबर

एक दशक पहले तक म्यांमार में सैनिक शासन था और ये सैनिक शासन लगभग 50 साल तक जारी रहा इसलिए म्यांमार का लोकतंत्र अभी जड़ें नहीं जमा सका है. पिछले नवंबर में हुए संसदीय चुनाव में सत्ताधारी NLD पर चुनावी धांधली के आरोप लगे थे. इन चुनावों में NLD की बड़ी जीत हुई थी, लेकिन उसकी जीत को तब से संदेह की निगाह से देखा जाता रहा है. म्यांमार की नवनिर्वाचित संसद की पहली बैठक आज प्रस्तावित थी. इससे पहले सेना ने बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया. भारत के लिए खबर इसलिए बड़ी है क्योंकि म्यांमार ना सिर्फ पड़ोसी देश है बल्कि सुरक्षा और कूटनीति के लिहाज से भी यह भारतीय विदेश नीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता रहा है.

सरकार और सेना के बीच तनाव बढ़ने के बाद हिरासत में लेने की बात सामने आई है. इसके बाद सेना के तख्तापलट की आशंकाओं से खलबली मच गई. कुछ समय पहले हुए चुनाव में नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) को मिली जीत में सेना ने भी धांधली की बात कही थी.

लोगों से कानून का पालन करने की अपील पार्टी  प्रवक्ता मायो न्यूंट ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि सू की, राष्ट्रपति विन म्यिंट और दूसरे नेताओं को सुबह-सुबह ले जाया गया था. उन्होंने कहा, "हम अपने लोगों से कहना चाहते हैं कि वे जल्दबाजी में जवाब न दें और मैं चाहता हूं कि वे कानून के मुताबिक काम करें" उन्होंने ने कहा कि संभावना है कि उन्हें हिरासत में लिया गया है. सोमवार की सुबह के शुरुआती घंटों में राजधानी की फोन लाइनें भी काम नहीं कर रही थी

सैन्य प्रवक्ता ने इस पर कोई कमेंट करने से इनकार किया है. वहीं एनएलडी के एक सांसद ने डर की वजह से नाम गुप्त रखने के आग्रह करते हुए कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों में पार्टी की केंद्रीय कार्यकारी समिति के एक हान थर भी शामिल थे.

सरकारी टीवी और रेडियो के कार्यक्रमों का प्रसारण रुका वहीं, सू की हिरासत में लिए जाने के बाद सरकारी एमआरटीवी और रेडियो ने सोमवार को कहा कि टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते वह फिलहाल प्रसारण नहीं कर पा रहे हैं. म्यांमार रेडियो और टेलीविजन ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें- भारतीय नागरिकों को फिर से वीजा देगा रूस, दोनों देशों के बीच एयर बबल बनाने पर चल रही बातचीत World Corona Update: 24 घंटे में कोरोना के 3.8 लाख से अधिक नए मामले आए, नौ हजार से ज्यादा लोगों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget