एक्सप्लोरर

काबुल में मोर्टार से हमला, एक नागरिक की मौत, फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

काबुल में शनिवार तड़के मोर्टार गोले दागे गए जिसमें कम से कम एक नागरिक की मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी हो गया. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिसर में दो गोले दागे गए थे.

काबुलः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार तड़के मोर्टार गोले दागे गए जिसमें कम से कम एक नागरिक की मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी हो गया. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिसर में दो गोले दागे गए. ये गोले राजधानी के उत्तरी इलाके से और एक गाड़ी से दागे गए थे.

हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है. अफगानिस्तान के इस्लामी स्टेट से संबद्ध संगठन पहले इस तरह के हमले कर चुके हैं. पिछले महीने दो दर्जन से ज्यादा मोर्टार दागे गए थे जिसमें आठ आम लोगों की मौत हो गई थी और 31 जख्मी हो गए थे.

आईएस से संबद्ध इस संगठन को ‘आईएस इन खुरासान प्राविंस’ के नाम से जाना जाता है. इसने हाल के महीनों में काबुल में किए गए हमलों की जिम्मेदारी ली थी.

महिला पत्रकार की भी हुई थी हत्या गौरतलब है कि हाल ही में अफगानिस्तान में महिलाओं के हक के लिए लड़ने वाली टीवी एंकर मलाला माएवंद की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. ये घटना उस वक्त हुई थी जब मलाला अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में स्थित अपने घर से निकल रही थीं.

इसी दौरान घात लगाए आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी थी और अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई थी. किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी. तालिबान और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठनों संगठनों पर मलाला की हत्या का शक जताया गया था. पिछले महीने भी अफगानिस्तान में अलग-अलग बम विस्फोटों में दो अफगान पत्रकारों की मौत हो गई थी

यह भी पढ़ें

USA: ट्रंप प्रशासन की गुंडागर्दी, Pfizer की वैक्सीन को मान्यता नहीं देने पर FDA प्रमुख को इस्तीफा भेजने की दी धमकी

दुनियाभर में अबतक 16 लाख कोरोना संक्रमितों की मौत, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 7 लाख नए केस, करीब 4 लाख ठीक हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget