एक्सप्लोरर

World Corona Update: 24 घंटे में कोरोना के 3.41 लाख से ज्यादा नए केस आए, 7760 लोगों की हुई मौत

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले अब भी लगातार बढ़ रहे हैं. दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में 7 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. वहीं, अमेरिका में भी स्थिति चिंताजनक है. अमेरिकी में बीते 24 घंटे में कोरोना से 1322 लोगों की मौत हुई है. गौरतलब है कि भारत में कोरोना की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है.

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले अब भी तेजी से बढ़ रहे हैं. वर्ल्डोमीटर के अनुसार दुनिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 41 हजार 888 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 66 लाख 72 हजार 809 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में दुनियाभर में 7,760 लोगों की मौत हुई है. वर्ल्डोमीटर के अनुसार दुनियाभर में अबतक 7 करोड़ 85 लाख 09 हज़ार 549 लोग इस संक्रमण से मुक्त हुए हैं. वहीं, 1 लाख 03 हजार 773 मरीजों की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.

भारत में कोरोना के मामलों में आई गिरावट 

कोरोना संक्रमण का कहर अब धीमा पड़ता दिख रहा है, हालांकि संक्रमण के मामले अभी भी दर्ज किए जा रहे हैं. शुक्रवार को 12,143 नए कोरोना केस सामने आए और 103 लोगों की जान चली गई. वहीं, 11,395 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. देश में टीकाकरण भी चल रहा है और अबतक 79 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. शुक्रवार को 4.62 लाख लोगों को वैक्सीन लगी.

अमेरिका में जारी है कोरोना का कहर 

पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 86 हज़ार 321 नए मामले सामने हैं, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 76 लाख 08 हज़ार 033 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 1,322 लोगों की मौत भी हुई है. गौरतलब है कि अब देश में कोरोना से कुल मौतों की संख्या बढ़कर 4 लाख 74 हजार 915 हो गई है.

ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में आए 15 हज़ार से अधिक मामले

वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यूके में 15 हज़ार 845 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. वहीं, 373 लोगों की मौत भी हुई है. बता दें कि देश में कोरोना से कुल मौतों की संख्या बढ़कर 1 लाख 12 हज़ार 465 हो गई है.

ब्राजील और रूस के दैनिक आंकड़ों पर एक नज़र

पिछले 24 घंटे में ब्राजील में 26 हजार 845 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. वहीं 492 लोगों की मौत भी हुई है. ब्राजील में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 08 लाख 95 हजार 892 हो गई है. पिछले 24 घंटे में रूस में 16 हजार 048 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. वहीं 432 लोगों की मौत भी हुई है. देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 4 लाख 34 हजार 410 हो गई है.

ये भी पढ़ें 

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के विरोध में उतरी जनता, यंगून में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया

न्यूयॉर्क असेम्बली ने कश्मीर पर प्रस्ताव पारित किया, भारत ने बताया निहित स्वार्थों की चिंताजनक कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget