एक्सप्लोरर

क्यूबा में उड़ान भरने के बाद क्रैश हुआ विमान, सभी 110 यात्रियों के मरने की आशंका

हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. प्लेन के क्रैश होने की सूचना के बाद राष्ट्रपति मिगुएल दायज केनल भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे.

हवाना: लैटिन अमेरिकी देश क्यूबा से. क्यूबा की राजधानी हवाना में क्यूबाना एरलाइंस का बोइंग विमान उड़ान भरते ही क्रैश हो गया. विमान में 110 यात्री सवार थे. सभी यात्रियों के इस हादसे में मारने जाने की आशंका है. बताया जा रहा है कि हवाना के जोस मार्ती एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही पास के खेतों में प्लेन क्रैश हो गया.

हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. प्लेन के क्रैश होने की सूचना के बाद राष्ट्रपति मिगुएल दायज केनल भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने कहा कि हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है. दुर्घटना दक्षिणी हवाना के जोस मार्ती इंटरनेशनल एयरपोर्ट में सैंटियागो डि लास वेगस नामक शहर के पास हुई है.

यह विमान दुर्घटना और बाद में आग लगने से पूरी तरह नष्ट हो गया. अग्निशमनकर्मी और अन्य बचाव कर्मी बचाव कार्य में लगे हैं लेकिन किसी के बचे होने की संभावना बहुत कम ही है. विमान में 104 यात्रियों के अलावा चालक दल के नौ सदस्य थे. विमान राजधानी से होलगुन शहर जा रहा था.

ये विमान हादसा साल 2010 के बाद क्यूबा का तीसरा बड़ा हादसा है. पिछले साल मिलिट्री प्लेन क्रैश हो गया था जिसमें आठ सैनिक मारे गए थे.  इससे पहले क्यूबा में साल 2010 में एटीआर-72 विमान दुर्घटना का शिकार हुई थी, जिसमें 68 यात्रियों की मौत हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget