एक्सप्लोरर

Monkeypox: क्या यौन संपर्क से तेजी से फैल रहा है मंकीपॉक्स? स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Study on Monkeypox Virus: शोधकर्ताओं के मुताबिक ज्यादातर मंकीपॉक्स मामलों के पीछे यौन गतिविधि (Sexual Activity) थी. हालांकि मंकीपॉक्स (Monkeypox) किसी भी करीबी शारीरिक संपर्क के जरिए फैल सकता है.

Monkeypox Cases in World: दुनिया के कई देशों में धीरे-धीरे मंकीपॉक्स के मामले बढ़ते जा रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन इसे लेकर पहले ही चिंता जता चुका है. इस बीच मंकीपॉक्स (Monkeypox) को लेकर एक स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. अब तक के सबसे बड़े अध्ययन के मुताबिक  मंकीपॉक्स के 95 फीसदी मामलों में यौन गतिविधि की वजह से संक्रमण देखा गया है. न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन (New England Journal of Medicine) में गुरुवार को प्रकाशित ये शोध तब आया है, जब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के विशेषज्ञों में वैश्विक इमरजेंसी को लेकर चर्चा हो रही है.

लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में नए शोध में 27 अप्रैल से 24 जून, 2022 के बीच 16 देशों में 528 मंकीपॉक्स संक्रमणों का अध्ययन किया गया.

क्या यौन संपर्क से तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स?

मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर शोध के लेखक जॉन थॉर्नहिल ने एक बयान में कहा इस बात पर जोर देना काफी अहम है कि मंकीपॉक्स पारंपरिक अर्थों में यौन संचारित संक्रमण नहीं है. किसी भी तरह के निकट शारीरिक संपर्क के जरिए संक्रमण हो सकता है. उन्होंने ये भी कहा कि स्टडी से पता चलता है कि अब तक के अधिकांश संक्रमण यौन गतिविधि से संबंधित हैं. 

41 फीसदी संक्रमित मरीजों को एचआईवी!

यह शोध अध्ययन मंकीपॉक्स के फैलने के तरीकों और जिन समूहों में यह फैल रहा है, उनकी समझ को बढ़ाता है. नए मामलों के तेजी से पहचान में ये शोध काफी मददगार साबित हो सकता है, जिससे रोकथाम की रणनीतियों पर काम करने में मदद मिल सके. कुल मिलाकर 98 फीसदी संक्रमित लोग समलैंगिक या बाईसेक्सुअल पुरुष थे. 41 फीसदी संक्रमित मरीजों को एचआईवी (HIV) था और उनकी औसत आयु 38 साल के करीब थी.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus News: देश में कोरोना मामले फिर 21 हजार पार, एक्टिव केस की संख्या 1.5 लाख के आंकड़े के करीब

Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हुए कोरोना पॉजिटिव, जानिए अब कैसा है हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget