एक्सप्लोरर

Corona vaccine update: मॉडर्ना वैक्सीन ट्रायल के दौरान वॉलंटियर की तबीयत बिगड़ी, बुखार और दर्द जैसी शिकायत

यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के वॉलंटियर ने मॉडर्ना की वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद दर्द और बुखार की शिकायत की है.

वॉशिंगटन: अमेरिका की बायोटेक कंपनी मॉडर्ना जल्द ही अपनी कोरोना वैक्सीन बाजार में लाने वाली है. अमेरिका में एमआरएनए-1273 वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल में 30 हजार वॉलंटियर्स शामिल हो रहे हैं. लेकिन एक वॉलंटियर पर इसका निगेटिव असर पड़ा है. यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के वॉलंटियर ने मॉडर्ना की वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद दर्द और बुखार की शिकायत की है.

जैक मॉर्निंगस्टार नाम के वॉलंटियर ने एक अमेरिकी न्यूज चैनल से कहा, "मैंने पहला इंजेक्शन लेने के बाद कुछ साइड इफेक्ट्स का अनुभव किया है. अगले दिन मैं कुछ थका हुआ महसूस कर रहा था और बुखार आ गया. इसके अलावा इंजेक्शन वाली जगह पर कुछ दर्द भी था."

हालांकि उस वॉलंटियर ने लोगों से मॉडर्ना की इस वैक्सीन को लेने का आग्रह भी किया है. जैक मॉर्निंगस्टार ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमें कम-ग्रेड वाले बुखार और थोड़े दर्द से भयभीत होना चाहिए. यह कुछ भी नहीं है. मैं समझता हूं कि अगर आपको भी अवसर मिलता है, चाहे क्लिनिकल ट्रायल हो या एक बार सार्वजनिक रूप से वैक्सीन उपलब्ध हो जाए, हर किसी को ये लेना चाहिए. क्योंकि इससे आखिरकार जिंदगी बच रही है और हमें पहले से कुछ आराम ही मिलेगा."

वैक्सीन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी में मॉडर्ना अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने घोषणा की कि वह अपने कोविड-19 वैक्सीन के वैश्विक लॉन्च की तैयारी कर रही है. एक बयान में मॉडर्ना के सीईओ स्टीफन बैंसेल ने कहा, "हम एमआरएनए-1273 के लॉन्चिंग के लिए एक्टिव रूप से तैयारी कर रहे हैं और हमने दुनियाभर की सरकारों के साथ कई आपूर्ति समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं."

बैंसेल के अनुसार, कोविड-19 वैक्सीन एमआरएनए-1273 के तीसरे चरण के अध्ययन के अलावा मॉडर्ना के पास अब दूसरे चरण के चार प्रोग्राम हैं. मॉडर्ना उच्चतम डेटा गुणवत्ता मानकों और कठोर वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए प्रतिबद्ध है.

बता दें, 22 अक्टूबर को एमआरएनए-1273 के तीसरे चरण के अध्ययन ने विविध समुदायों के लगभग 37 प्रतिशत प्रतिभागियों के साथ 30,000 प्रतिभागियों पर इनरोल्मेंट पूरा किया था.

ये भी पढ़ें- योग गुरु बाबा रामदेव का दावा- कोरोनिल इम्युनिटी बूस्टर नहीं, कोरोना वायरस की दवा है कोरोना काल में फीकी रही दिवाली की रौनक, महामारी ने आधी की दुकानदारों की सेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget