एक्सप्लोरर

चार महीने के बच्चे को ले उड़ा तूफान, पेड़ पर अटका... मासूम को नहीं आई एक भी खरोच

Baby Found Alive On Tree : अमेरिका में एक चमत्कारिक घटना देखने को मिली है, जहां एक भीषण तूफान चार साल के मासूम को अपने साथ उड़ा ले गया लेकिन उस मासूम को कुछ नहीं हुआ.

Viral News: कहते हैं न कि 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई...' ये कहावत एक बार फिर अमेरिका में सच हो गया है. यहां एक ऐसा चमत्कार हुआ, जिसे पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे. दरअसल, टेनेसी में आए भीषण तूफान में पालने सहित उड़ा 4 महीने का एक बच्चा चमत्कारिक ढंग बच गया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया. 

एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, तूफान में चमत्कारिक ढंग से जिंदा बचे चार महीने के मासूम की मां सिडनी मूर ने बताया कि शनिवार को एक घातक बवंडर ने उनके घर को तहस नहस कर दिया. इसी दौरान घर की छत उड़ गई और उनके बच्चे का पालना भी उड़ गया. तेज तूफान में बच्चे सहित उड़ा पालना एक उखड़े हुए पेड़ पर जा अटका, इस दौरान तेज बारिश भी हो रही थी. 

पलक झपकते बच्चा हुआ गायब 

रिपोर्ट के अनुसार, मूर ने 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' को बताया कि तूफ़ान इतना तेज था कि सब कुछ उड़ाए ले जा रहा था. हमें खुद को और अपने बड़े बच्चे को संभालना मुश्किल हो रहा था. इस दौरान छोटा बच्चा पालने में लेटा खेल रहा था लेकिन हमें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह तूफ़ान पालने सहित बच्चे को भी उड़ा ले जाएगा लेकिन पलक झपकते ऐसा ही हुआ. हम कुछ समझ पाते इससे पहले हमारा छोटा बच्चा हमारी नजरों के सामने से गायब हो गया. 

मानो कोई फिल्म चल रही 

इसके बाद उसके पिता उसे बचाने के लिए दौड़े, इस बीच मूर ने अपने बड़े बेटे को पकड़ कर रखा था. हालांकि हमारा छोटा बच्चा गायब हो गया था. जिसके बाद हमें उसे पालने सहित एक पेड़ पर पाया. इस दृश्य को देख हमें लगा कि बच्चे को जिंदा नहीं देख पाएंगे लेकिन ईश्वर ने दया की ओर वो हमें जीवित मिला. मूर ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे वह कोई फिल्म देख रही हों, जब उन्होंने अपने छोटे बच्चे को बवंडर में उड़ते हुए देखा. बता दें कि शनिवार को आये इस तूफ़ान में तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग दो दर्जन अन्य घायल हो गए.

मूर ने बताया कि इस तूफ़ान में उनका घर पूरी तरह तबाह हो गया है. उनकी सारी जरुरत की चीजें बर्बाद हो गईं हैं ऐसे में मूर की बहन द्वारा शुरू किए गए GoFundMe खाते में मदद के लिए अब तक 50,000 डॉलर से अधिक जुटाए हैं, जिसके लिए मूर ने कहा कि वह बहुत आभारी हैं.

ये भी पढ़ें: Libya Incidence: लीबिया तट पर बड़ा हादसा, यूरोप जा रही नाव हुई हादसे का शिकार, डूबने से 60 से अधिक लोगों की मौत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget