एक्सप्लोरर

Military Coup: नाइजर के बाद इस अफ्रीकी देश में सेना ने किया तख्तापलट, राष्ट्रपति को बनाया बंदी

African State Gabon: नाइजर के बाद अब एक अन्य अफ्रीकी देश गैबॉन में भी तख्तापलट हो गया है और सेना ने राष्ट्रपति अली बोंगो ओन्डिम्बा को भी नजरबंद कर लिया है.

Military Coup In Gabon: नाइजर के बाद अब एक अन्य अफ्रीकी देश गैबॉन में भी तख्तापलट हो गया है. गैबॉन की सेना के अधिकारियों ने तख्तापलट का ऐलान करते हुए कहा कि उन्होंने 2009 से सत्ता में रहे राष्ट्रपति अली बोंगो ओन्डिम्बा को भी नजरबंद कर दिया है. रॉयटर्स के रिपोर्ट के मुताबिक सेना के अधिकारियों ने तख्तापलट की जानकारी एक टीवी चैनल के माध्यम से दी. 

रिपोर्ट के अनुसार तख्तापलट के बाद 64 वर्षीय राष्ट्रपति अली बोंगो ओन्डिम्बा को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है. वहीं, उनके एक बेटे को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि बोंगो परिवार गैबॉन में 55 सालों से अधिक समय से शासन कर रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, सैन्य कार्रवाई के बाद राजधानी लिब्रेविले में सड़कों पर जश्न मनाया गया.

सभी संस्थाएं हुई भंग 
रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में सम्पन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में ओंडिम्बा की जीत की घोषणा के तुरंत बाद राजधानी में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए थे. इन हिंसक प्रदर्शनों के बीच सैनिकों ने सरकारी टेलीविजन पर सत्ता अपने हाथ में लेने का दावा किया. इतना ही नहीं सैनिकों ने राष्ट्रगान गाना भी शुरू कर दिया. नेशनल टेलीविजन पर तख्तापलट का ऐलान करने के बाद एक सैन्य अधिकारी ने घोषणा किया कि सभी सरकारी संस्थाएं भंग कर दी गई हैं, साथ ही चुनाव परिणाम भी रद्द कर दिए गए हैं और सीमाएं बंद कर दी गई हैं. 

सेना ने टीवी पर किया तख्तापलट का ऐलान
अपने संबोधन में सैन्य अधिकारी ने कहा कि आज देश एक गंभीर राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, जब एक सेना का अधिकारी टीवी पर देश को संबोधित कर रहा था तब उसके साथ सेना के एक दर्जन कर्नल, रिपब्लिकन गार्ड के सदस्य, नियमित सैनिक और अन्य लोग मौजूद थे.

चुनाव की पारदर्शिता पर उठाया सवाल 
तख्तापलट के दौरान सेना के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि देश में हुए चुनाव पारदर्शिता की शर्तों को पूरा नहीं करते हैं, जिसकी गैबॉन के लोगों को बहुत उम्मीद थी. गौरतलब है कि राष्ट्रपति अली बोंगो को साल 2009 में अपने पिता उमर से सत्ता विरासत में मिली थी. वे लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए थे. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Imran Khan: इमरान खान की उम्मीदों को लग सकता है झटका! सजा रद्द होने के बाद भी नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, जानें एक्सपर्ट की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget