एक्सप्लोरर

Watch: हॉट एयर बैलून में लगी आग, बीच हवा में यात्रियों ने लगा दी छंलाग, 2 की मौत

Hot Air Balloon Fire: सोशल मीडिया पर हॉट एयर बैलून में आग लगने का वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.

Hot Air Balloon Catches Fire: मैक्सिको (Mexico) में हॉट एयर बैलून (Hot Air Balloon) में बीच हवा में अचानक आग (Fire) लगने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर भी इस हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है. क्षेत्रीय सरकार ने बताया कि शनिवार (1 अप्रैल) को मेक्सिको सिटी के पास प्रसिद्ध टियोतिहुआकैन पुरातत्व स्थल के ऊपर उड़ रहे एक हॉट एयर बैलून  में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई. 

मेक्सिको राज्य की सरकार ने कहा कि कुछ यात्री गुब्बारे से कूद गए. एक बच्चे के भी झुलसने की खबर सामने आई है. मृतक लोगों की पहचान एक 39 वर्षीय महिला और एक 50 वर्षीय व्यक्ति के रूप में की गई है. हालांकि, उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है. इस हादसे में एक बच्चे का चेहरा आग से पूरी तरह से झुलस गया था. इसके साथ ही उसका दाहिना पैर भी फ्रेक्चर हो गया था.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि हॉट एयर बैलून पर कितने यात्री थे. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बैलून को पूरी तरह से आसमान में आग लगते हुए दिखाया गया है. कई टूर ऑपरेटर लगभग 150 डॉलर में मेक्सिको सिटी से 45 मील (70 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में टियोतिहुआकैन के ऊपर बैलून से यात्रियों को इसकी सैर कराते हैं. 

यात्रियों ने हॉट एयर बैलून से लगाई छलांग 

बैलून में सवार कई यात्री डर गए और हॉट एयर बैलून से छलांग लगा दी. सूर्य और चंद्रमा के पिरामिड और इसके एवेन्यू ऑफ द डेड के साथ टियोतिहुआकैन एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. जो पूर्व-कोलंबियाई काल का एक जीवित स्मारक है. भारत में भी कई जगहों पर हॉट एयर बैलून राइड एक बेहतरीन एडवेंचर एक्टिविटीज है. जयपुर शहर भी हॉट एयर बैलून राइड के लिए भी फेमस है. 

ये भी पढ़ें: 

Los Angeles Firing: लॉस एंजेलिस में ग्रोसरी स्टोर के बाहर फायरिंग, एक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget