एक्सप्लोरर

Rayyanah Barnawi: सऊदी अरब की पहली महिला एस्ट्रोनॉट बनीं रय्याना बरनावी, जानें उनके बारे में सबकुछ

Meet Rayyanah Barnawi: रय्याना बरनावी सऊदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बन गई हैं. उन्होंने अपने तीन सहयोगियों के साथ बीते रविवार की शाम अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी.

First Arab Woman Astronaut: रय्याना बरनावी ने सऊदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने एक्सिओम स्पेस की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक मिशन में भाग लेकर यह कीर्तिमान बनाया.  बरनावी ने 21 मई को अपने मिशन की शुरुआत की. 

बीबीसी के रिपोर्ट के अनुसार, रय्याना बरनावी के अलावा तीन अन्य लोगों ने अंतरिक्ष के लिए उड़ा भरी है. बरनावी निजी एक्स-2 मिशन के हिस्से के रूप में रविवार (21 मई, 2023) को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के सफर पर निकली. इनके साथ सऊदी अरब के अली अलकर्णी और अपनी खुद की स्पोर्ट्स कार ‘रेसिंग’ टीम शुरू करने वाले टेनेसी के कारोबारी जॉन श्नॉफर भी रॉकेट में सवार हैं. 

पैगी व्हिटसन कर रहे हैं मिशन का नेतृत्व

रिपोर्ट के अनुसार, बरनावी उस टीम का हिस्सा हैं, दक्षिणी राज्य फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में कैनेडी स्पेस सेंटर से रविवार की शाम 5:37 बजे स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट पर सवार होकर उड़ान भरी. इस ग्रुप में नासा के एक पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन भी शामिल हैं, जो आईएसएस के लिए अपनी चौथी उड़ान भर रहे हैं. व्हिटसन ही इस मिशन का नेतृत्व कर रहे हैं. 

आठ दिनों तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेगी टीम 

इसके साथ ही जॉन शॉफनर एक एविएटर, जिन्हें इस मिशन के लिए पायलट की जिम्मेदारी दी गई है. बरनावी के हमवतन अली अकरनी दोनों एक्स-2 के दौरान मिशन विशेषज्ञ के तौर पर काम करेंगे. ये ग्रुप कई तरह के प्रयोग करने के लिए लगभग आठ दिनों तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेंगे. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने से पहले अंतरिक्ष में रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में बरनावी ने कहा, "दुनिया भर के लोगों के लिए भविष्य बहुत उज्ज्वल है. मैं चाहूंगी कि आप बड़े सपने देखें, खुद पर विश्वास करें और मानवता में विश्वास करें. 

जानें कौन हैं रय्याना बरनावी

बरनावी 1988 में सऊदी अरब के जेद्दाह में पैदा हुई थीं. पेशे से एक ब्रेस्ट कैंसर रिसर्चर रेयाना बरनावी ने स्पेस एंड टेक्नोलॉजी फील्ड की पढ़ाई कर रखी है. वह सऊदी अरब की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने यह खास पढ़ाई की है. बरनावी को कैंसर स्टेम सेल रिसर्च में लगभग एक दशक का अनुभव है. एक्सिओम स्पेस की वेबसाइट के अनुसार, उनके पास बायोमेडिकल साइंस में कई डिग्रियां हैं, जिनमें सऊदी अरब में अल्फैसल यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ बायोमेडिकल साइंसेज और न्यूजीलैंड में ओटागो यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ बायोमेडिकल साइंसेज शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: US Crime: 17 साल की लड़की ने किया दो नाबालिग बच्चों के साथ रेप, मां के साथ हुई गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget