एक्सप्लोरर

Media Baron Rupert Divorce: लिया रूपर्ट मर्डोक ने तलाक का फैसला, अभिनेत्री जेरी हॉल से होंगे अलग

Media Baron Rupert's Divorce: मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक (Media Baron Rupert Murdoch) अमरीकी अभिनेत्री और मॉडल जैरी हॉल से तलाक लेने जा रहे हैं.

Media Baron Rupert's Divorce: मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक (Media Baron Rupert Murdoch) अमरीकी अभिनेत्री और मॉडल जैरी हॉल से तलाक लेने जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने आन्त्रपन्योर वेंडी डेंग (Entrepreneur Wendi Deng) से शादी की थी, जिससे उन्होंने साल 2014 में तलाक ले लिया था. उनकी ये शादी केवल 14 साल ही चल पाई थी और जैरी हॉल से उनकी शादी केवल छह साल ही चल पाई. बुधवार को न्यूयार्क टाइम्स (New York Times) ने अपनी एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी है.

शादी के छह साल बाद ही मर्डोक ने लिया तलाक

गौरतलब है कि साल मार्च 2016 में एक सादे समारोह में रूपर्ट मर्डोक ने सेंट्रल लंदन में अमरीकी अभिनेत्री और मॉडल जैरी हॉल से शादी की थी. यह मीडिया मुगल का चौथा तलाक (Divorce) है. बताया जा रहा है कि फॉक्स कॉर्प ( Fox Corp Chairman ) के चेयरमैन और उनकी पूर्व सुपरमॉडल पत्नी टैब्लॉयड्स को उनकी निजी जिंदगी के बारे में अक्सर जानकारी देते रहते थे. इन टैब्लॉयड्स ने स्पेंसर हाउस ( Spencer House)  मर्डोक की शादी को कवर करने के साथ ही बीते साल उनके 90वें जन्मदिन के आसपास हुए समारोहों को भी कवर किया था. बीते साल न्यूयॉर्क (New York) शहर के टैवर्न ऑन द ग्रीन (Tavern on the Green ) में ये समारोह हुए थे. 

बिजनेस में नहीं आएगा बदलाव

जानकारी के मुताबिक ये मीडिया मुगल का चौथा तलाक है. हालांकि इससे उनकी हिस्सेदारी वाले व्यवसायों के स्वामित्व ढांचे (Ownership Structure) में बदलाव आने की संभावना नहीं है. इसमें फॉक्स न्यूज चैनल (Parent Company) की मूल कंपनी फॉक्स कॉर्प और वॉल स्ट्रीट जर्नल के न्यूज कॉर्प प्रकाशक शामिल हैं. 91 वर्षीय मर्डोक रेनो  नेवादा के पारिवारिक ट्रस्ट के जरि से न्यूज कॉर्प और फॉक्स कॉर्प को नियंत्रित करते हैं. वह हर कंपनी के वोटिंग शेयरों में लगभग 40 फीसदी की हिस्सेदारी रखते हैं. मर्डोक के स्पोकपर्सन ब्रायस टॉम (Bryce Tom) ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. उधर उनकी पत्नी जैरी हॉल के एक 65 साल के रिप्रेजेंटेटिव ने भी इस पर कुछ नहीं कहा. 

कितनी संपत्ति के मालिक है मर्डोक

मर्डोक ऐसे अरबपति है जिनकी फोर्ब्स ने कुल संपत्ति 17.7 बिलियन डॉलर आंकी है. उन्होंने दुनियाभर में अपनी इस संपत्ति के साथ एक विशाल मीडिया साम्राज्य का खड़ा किया. इसलिए उन्हें मीडिया मुगल कहा जाता है. उन्होंने फॉक्स फिल्म और टेलीविजन स्टूडियो और अन्य मनोरंजन संपत्ति को मार्च 2019 में बंद हो गए वॉल्ट डिज़नी कंपनी (Walt Disney Co) को 71.3 बिलियन डॉलर में बेचा था. इससे पहले आन्त्रपन्योर वेंडी डेंग से उनकी शादी हुई थी. 14 साल चली इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं. साल 1999 में वह अपनी दूसरी पत्नी  स्कॉटिश पत्रकार अन्ना मर्डोक मान ( Anna Murdoch Mann) से अलग हुए थे.  दूसरी शादी से उनकी तीन बेटियां हैं. उनकी पहली शादी एक पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट  पेट्रीसिया बुकर (Patricia Booker) से हुई थी जिससे वह 1966 में अलग हुए थे. पहली शादी से भी उनकी एक बेटी है.  

ये भी पढ़ेंः

Defamation Case: 'जूरी ने मुझे मेरा जीवन वापस दिया', पूर्व पत्नी के साथ मानहानि मुकदमे में फैसले पर बोले हॉलीवुड एक्टर Johnny Depp

हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने बढ़ाए यूक्रेन की ओर मदद के हाथ, डोनेट किए इतने करोड़ रूपये

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget