एक्सप्लोरर

रोन्नेबर्ग जिन्होंने हिटलर को परमाणु बम बनाने से रोका था, 99 साल की उम्र में हुई मौत

रोन्नेबर्ग ने बीबीसी से 2013 में कहा था कि उन्होंने अपने इस मिशन का महत्व तब महसूस किया जब 1945 में जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में परमाणु बम गिराए गए.

ओस्लो: दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान नाजी जर्मनी की परमाणु हथियारों की महत्वाकांक्षा को ध्वस्त करने वाले नार्वे के प्रतिरोधी सेनानी जाओचिम रोन्नेबर्ग का 99 साल की उम्र में निधन हो गया. रोन्नेबर्ग ने उस पांच सदस्यीय टीम का नेतृत्व किया था, जिसने भारी जल तैयार करने वाले कारखाने को उड़ा दिया था और इसके साथ ही नाजी जर्मनी उस एक प्रमुख तत्व से महरूम हो गया था जिसका इस्तेमाल वो परमाणु हथियार बनाने में कर सकता था.

द गार्जियन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक नार्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग ने कहा है कि रोन्नेबर्ग का रविवार को निधन हुआ और वह हमारे एक सबसे उत्कृष्ट प्रतिरोधी सेनानी थे, जिनके साहस ने जो कर दिखाया उसे नार्वे में सर्वाधिक सफल विध्वंसक अभियान करार दिया गया है.

रोन्नेबर्ग को स्पेशल ऑपरेशन एक्जक्यूटिव (एसओई) ने दक्षिणी नार्वे के टेलमार्क में स्थित भारी सुरक्षा वाले संयंत्र के कुछ हिस्से को फरवरी 1943 में एक हमले में ध्वस्त करने के लिए नियुक्त किया था. एसओई ब्रिटेन की युद्ध संबंधित जानकारी जुटाने और विध्वंस करने की जिम्मेदारी संभालने वाली एक इकाई थी.

गनरसाइट नामक अभियान पर 1965 में हॉलीवुड में 'हीरोज ऑफ टेलमार्क' नामक फिल्म बनी थी जिसमें किर्क डगलस ने मुख्य भूमिका निभाई थी. रोन्नेबर्ग ने बाद में एक रेडियो पत्रकार के रूप में काम किया और युवाओं में युद्ध के खतरों को लेकर जागरुकता पैदा करने में मदद की.

रोन्नेबर्ग ने बीबीसी से 2013 में कहा था कि उन्होंने अपने इस मिशन का महत्व तब महसूस किया जब 1945 में जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में परमाणु बम गिराए गए. सोलबर्ग ने समाचार एजेंसी एनटीबी से कहा, "वह हमारे एक महान नायक हैं. वह संभवत: हमारे अंतिम प्रतिरोधी सेनानी बचे थे, जिनका भी निधन हो गया."

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget