एक्सप्लोरर

साथ काम करने को आगे आया मालदीव, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के दौरान किस बात से इतने खुश हुए मुइज्जू जिसकी कर रहे तारीफ?

प्रेस रिलीज के अनुसार महावर और मुइज्जू ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की. साथ ही मालदीव में भारत की ओर से संचालित की जा रहीं विभिन्न परियोजनाओं पर भी बातचीत हुई.

भारत और मालदीव ने रविवार (14 जुलाई, 2024) को अपने घनिष्ठ संबंधों को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दोहराया है. दोनों पक्षों ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति भी जताई. इस दौरान मोहम्मद मुइज्जू ने पिछले महीने अपनी यात्रा के दौरान मिले सत्कार और भव्य स्वागत की भी तारीफ की. 

मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वहां भारत के उच्चायुक्त मुनु महावर ने राष्ट्रपति कार्यालय में मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात कर ये सभी बातें की हैं. प्रेस रिलीज के अनुसार महावर और मुइज्जू ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की. साथ ही मालदीव में भारत की ओर से संचालित की जा रहीं विभिन्न परियोजनाओं पर भी बातचीत हुई.

रिलीज के अनुसार, 'महावर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण स्वीकार करने और उसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया.' मोहम्मद मुइज्जू पिछले महीने प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे. 

महावर ने दोनों देशों के बीच जारी सहयोग के विभिन्न रचनात्मक तरीकों को रेखांकित किया. वहीं, मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हुई उनकी भारत यात्रा के दौरान भारत सरकार की ओर से किए गए भव्य स्वागत और सत्कार की सराहना की. इससे पहले 13 जुलाई को मालवाहक वाहन 150 टन कच्चे खाद्य पदार्थों की पहली खेप लेकर मालदीव के दक्षिणी बंदरगाह अड्डू पहुंचा था. 

ताजे फल, सब्जियां, प्याज, लहसुन और अंडे लेकर एक भारतीय जहाज तूतीकोरिन बंदरगाह से रवाना हुआ और बुधवार देर रात मालदीव के सबसे दक्षिणी द्वीप अड्डू के हिताधू बंदरगाह पर पहुंचा. भारतीय मालवाहक जहाज के आगमन से मालदीव पोर्ट्स लिमिटेड (MPL) द्वारा तमिलनाडु के तूतीकोरिन बंदरगाह से अड्डू के हिताधू बंदरगाह तक सीधा जहाज मार्ग भी खुल गया.

एटोल टाइम्स न्यूज पोर्टल ने शुक्रवार को बताया कि अब इस्पात के जहाजों से मालदीव के इस हिस्से में बिना किसी रुकावट के खाद्य पदार्थ लाए जा सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि यह सेवा केरल स्थित फिनैस ग्रुप संचालित करेगी, जो मालदीव को फलों और सब्जियों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है.

 

यह भी पढ़ें:-
विदेशी टीवी सीरियल देखने पर 30 बच्‍चों को मौत की सजा, किम जोंग को लेकर बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget