एक्सप्लोरर

लंदन आतंकी हमले के बाद 12 लोग गिरफ्तार, हमले में अबतक सात लोगों की मौत

लंदन: लंदन में वैन और छुरों से किए गए हमलों के बाद ब्रिटेन की पुलिस ने आतंकवादी हमले की विस्तृत जांच करते हुए 12 लोगों को हिरासत में लिया है. इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई थी. इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने आज इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

हमलावर मारे जा चुके हैं लेकिन प्रशासन यह निश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि हमलावरों के साथ अन्य सहयोगी थे या नहीं. वहीं प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने कल चेतावनी दी कि देश नए तरह के हमले का सामना कर रहा है.

देश के बड़े राजनीतिक दलों ने आम चुनाव से कुछ दिन पहले चुनाव अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि चुनाव अपने तय समयसीमा पर ही बृहस्पतिवार को होंगे क्योंकि ‘हिंसा को कभी भी लोकतांत्रिक पद्धति में बाधा डालने की इजाजत नहीं दी जा सकती.’’ हमला कल उस समय हुआ जब हमलावरों ने एक किराए वाले वाहन को व्यस्त लंदन ब्रिज पर पैदल चलने वालों पर चढ़ा दिया.

इसके बाद तीन हमलावर वाहन से छुरे के साथ निकले और बरो मार्केट में बार तथा रेस्त्रां में लोगों पर तब तक हमले करते रहे जब तक कि पुलिस ने उन्हें मार नहीं गिराया.

एसआईटीई इंटेलिजेंस ग्रुप के अनुसार इस्लामिक स्टेट ने अपनी अमाक समाचार एजेंसी के माध्यम से एक बयान जारी किया है. इसमें दावा किया गया है कि इस हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट के ‘हमलावर’ जिम्मेदार हैं. इस्लामिक स्टेट ने अपने समर्थकों से वाहनों को हमले में इस्तेमाल करने की अपील की है.

इस साल ब्रिटेन में यह तीसरा हमला है, जिसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है. इसी तरह का हमला मार्च में वेस्टमिनिस्टर में हुआ था. दो सप्ताह पहले मैनचेस्टर कॉन्सर्ट में आत्मघाती हमला हुआ था. पिछले साल फ्रांस के नीस में भी बैस्टील डे के मौके पर एक वाहन ने लोगों को कुचला था.

शनिवार को हमला करने वाले तीनों हमलावर आत्मघाती बेल्ट पहने हुए थे लेकिन बाद में इस बेल्ट के फर्जी होने का पता चला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget