एक्सप्लोरर

Coronavirus: जर्मनी में 28 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन, कुछ पाबंदियों पर रहेगी छूट

देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए जर्मनी ने लॉकडाउन को और तीन हफ्ते बढ़ा दिया है. अब ये लॉकडाउन 28 मार्च तक रहेगा.

बर्लिन: जर्मनी ने देश में कोरोना वायरस से निपटने के मद्देनजर लगे लॉकडाउन को और तीन सप्ताह यानी 28 मार्च तक बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि इस दौरान कुछ पाबंदियों में छूट दी जाएगी.

जर्मनी की चांसलर एंजेल मर्केल और देश में 16 राज्यों के गवर्नर के बीच बुधवार को करीब नौ घंटे तक बातचीत हुई. इस दौरान कोरोना वायरस के नए स्वरूप के बढ़ते खतरे और सामान्य जीवन को पटरी पर लौटने को लेकर चर्चा की गई.

देश में रविवार से लागू किए जाएंगे नए नियम

देश में पिछले सप्ताह छात्रों के लिए प्राथमिक स्तर तक के स्कूल खोल दिए गए थे. वहीं करीब ढाई महीने बाद सोमवार को ‘हेयरड्रेसर’ काम पर लौटे. बैठक में तय किए गए लॉकडाउन के नए नियम देश में रविवार से लागू किए जाएंगे.

मर्केल और राज्यों के गवर्नर ने बुधवार को पाबंदियों में ढील देने की एक चरणबद्ध योजना भी तैयार की. बर्लिन में मर्केल ने पत्रकारों से कहा कि ये कदम हमें आगे कि ओर ले जाने के लिए होने चाहिए लेकिन साथ ही इससे वायरस से निपटने की दिशा में अभी तक हासिल हुई प्रगति प्रभावित नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘‘ यूरोप में तीसरी लहर के कई भयावह उदाहरण मौजूद हैं.’’ मर्केल ने संकल्प लिया कि ‘‘ 2021 का वसंत पिछले साल के वसंत से अलग होगा.’’ उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में संक्रमण के मामले कम हैं, वहां गैर-जरूरी सामान की दुकानें, संग्रहालय और अन्य केन्द्र सीमित समय के लिए खुलेंगे.

देश में बुधवार को कोरोना वायरस के आए 9 हजार से अधिक मामले

अधिकतर दुकानें देश में 16 दिसम्बर को लागू किए लॉकडाउन के समय से ही बंद हैं. वहीं रेस्तरां, बार, खेल केन्द्र आदि पिछले साल दो नवम्बर से बंद हैं. होटलों को केवल व्यवसाय के लिए यात्रा करने वाले लोगों को ठहराने की अनुमति दी गई थी.

जर्मनी के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र के रॉबर्ट कोच ने बुधवार को बताया कि पिछले सप्ताह करीब 25,000 नमूनों की जांच में 46 प्रतिशत में ब्रिटेन में सामने आया कोविड-19 का नया स्वरूप मिला था. देश में मंगलवार तक 5.3 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक लग गई थी और 2.7 प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक भी लग चुकी है.

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र के अनुसार देश में बुधवार को कोरोना वायरस के 9,019 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24.6 लाख के पास पहुंच गई. वहीं 418 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 70,881 हो गई.

यह भी पढ़ें.

चांद की यात्रा पर जाने वाले लोगों का सपना जल्द हो सकता है पूरा, जापान के अरबपति युसाकु मीजावा ने दिया ऑफर

पाकिस्तान: मंत्री के हारने के बाद इमरान सरकार पर मंडराया खतरा, मरियम का अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget