एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: मंत्री के हारने के बाद इमरान सरकार पर मंडराया खतरा, मरियम का अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान

गिलानी की जीत के साथ हीं विरोधी दलों के मोर्चे PDM के नेता मरयम नवाज़ शरीफ और बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने इमरान खान पर हमला बोल दिया है. मरयम नवाज़ शरीफ ने पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में इमरान सरकार के खिलाफ नो कांफिडेंस मोशन लाने का ऐलान कर दिया है.

पाकिस्तान की सियासत में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है. ऐसा फेरबदल जिसकी वजह से इमरान सरकार खतरे में पड़ सकती है. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीपीपी के वरिष्ठ नेता यूसुफ रज़ा गिलानी इस्लामाबाद से सीनेट चुनाव 169 वोटों के साथ जीत गए. पाकिस्तान में ऊपरी सदन यानि सीनेट की 37 सीटों के लिए चुनाव हुए थे और बुधवार को आए नतीजे अपने साथ बड़ा उलटफेर भी लेकर आए, क्योंकि PTI बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भी इस्लामाबाद सीट उनके हाथ से निकल गई. इमरान के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर शेख को पीपीपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी ने हरा दिया.

मुश्किल में इमरान खान की सरकार

इस्लामाबाद में सीनेटर चुनने के लिए हुए मतदान में कुल 340 वोट पड़े थे. डॉक्टर शेख को सिर्फ 164 वोट मिले, जबकि गिलानी के समर्थन में 169 वोट पड़े. सात वोटों को अवैध करार दिया गया. दिलचस्प बात ये है कि PTI के 9 सांसदों ने गिलानी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की. जिसकी बदौलत गिलानी जीत गए.

आपको बता दें कि चुनाव पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली का नहीं बल्कि सीनेट का था मगर इस्लामाबाद सीनेट के चुनाव में नेशनल एसेंबली के सदस्य हीं वोट करते हैं. आपको बता दें कि काफी समय से दबी ज़बान से ये चर्चा गर्म है कि इमरान सरकार में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, फवाद चौधरी और परवेज़ खट्टर खुद प्रधानमंत्री बनने के ख्वाब देख रहे, ऐसे में गिलानी की जीत इमरान खान के लिए बड़ी चिंता का विषय हो सकती है.

मरियम-नवाज का इमरान खान पर हमला

गिलानी की जीत के साथ हीं विरोधी दलों के मोर्चे PDM के नेता मरयम नवाज़ शरीफ और बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने इमरान खान पर हमला बोल दिया है. मरयम नवाज़ शरीफ ने पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में इमरान सरकार के खिलाफ नो कांफिडेंस मोशन लाने का ऐलान कर दिया है, जिस पर फैसला 11 दलों के मोर्चे PDM की बैठक में होगा, तो वहीं बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने गिलानी की इस जीत के बाद इमरान खान के इस्तीफे की मांग कर दी है. उधर, इमरान खान की पार्टी ने यह फैसला किया है कि अगर वह संसद में अविश्वास प्रस्ताव में सफल नहीं होता है तो वे एसेंबली को भंग देंगे और फिर से चुनाव कराएंगे.

आपको बता दें की पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में कुल 342 सीटें हैं जिनमें से 272 चुन के आते और बाकी मनोनीत होते हैं. ऐसे में अगर नो कांफिडेंस में विपक्ष आधे से एक ज़्यादा वोट पाने में कामयाब हो गया तो इमरान सरकार गिर सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इमरान विपक्ष द्वारा नो कांफिडेंस मोशन और उससे भी ज़्यादा खुद उनकी पार्टी में हुई उनके खिलाफ इस साज़िश से निपट पाते हैं या नहीं. ये भी पढ़ें: इमरान खान सरकार पर खतरा, PPP के यूसुफ रज़ा गिलानी इस्लामाबाद से सीनेट चुनाव जीते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget