एक्सप्लोरर

Texas: स्विमिंग पूल के पाइप में फंसने से 8 साल की लड़की की दर्दनाक मौत

Little girl dies after getting stuck in pool pipe: अलियाह लिनेट जैको पिछले 23 मार्च को अपने परिवार के साथ डबलट्री होटल में छुटियां बिताने गई थी. इस दौरान उसके साथ यह भयानक हादसा घटित हुआ.

Little girl dies after getting stuck in pool pipe: अमेरिका के टेक्सास शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां के ह्यूस्टन शहर में स्थित एक स्विमिंग पूल के पाइप में हिंसक रूप से खींचने की वजह से एक लड़की की मौत हो गई है. मृतक लड़की का नाम अलियाह लिनेट जैको बताया जा रहा है. नन्हीं बच्ची की उम्र महज 8 साल बताई जा रही है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अलियाह लिनेट जैको पिछले 23 मार्च को अपने परिवार के साथ डबलट्री होटल में छुटियां बिताने गई थी. इस दौरान उसके साथ यह भयानक हादसा घटित हुआ. खोज और बचाव दल के एक विशेषज्ञ ने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी साझा की है. उनका कहना है जैको की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई है. 

इस दुखद घटना के बारे में लड़की की मां ने बचाव दल को सर्वप्रथम सूचना दी. जैको की मां का नाम डेनिएला जैको बताया जा रहा है. लड़की के निधन पर बचाव दल के कर्मचारी टिम मिलर का कहना है ऐसा प्रतीत होता है वह सिर के बल निचे गिरी थी. जिसके बाद वह पुल से ऊपर नहीं आ सकी. 

नन्हीं जैको एक उत्साही तैराक थी. जिस दिन उसके लापता होने की खबर सामने आई. उसके अगले दिन ही बचाव दल को उसका मृत शरीर मिला. बचाव दल को स्विमिंग पूल के पाइप में जैको का हाथ दिखा था. जिसके बाद उन्होंने कड़ी मशक्क्त करते हुए उसके शरीर को बाहर निकाला.

लड़की मां ने होटल पर लगाया आरोप

जैको की मां डेनिएला जैको ने जब निगरानी वीडियो दिखाने के लिए होटल के मालिक से गुजारिश की तो वह आनाकानी करने लगे. इसके बाद डेनिएला के वकील ने कहा कि काफी ज्यादा समय बर्बाद हो चुका है. होटल में काफी चीजें अच्छी की जा सकती थीं. अगर ये पहले ही सही रही होती तो या हादसा घटित नहीं होता. 

परिवार के वकील रिचर्ड नवा ने एबीसी 7 के साथ हुई बातचीत के दौरान कहा कि हम अलियाह के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, क्योंकि इस हादसे को टाला जा सकता था. यहां उपस्थित हर किसी को पता है कि इस हादसे को टाला जा सकता था. 

डेनिएला के वकील ने आगे कहा कि सभी सबूत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि होटल की तरफ से कई नियमों का उल्लंघन किया गया है. पूल चालू रहने की स्थिति में नहीं था. 

यह भी पढ़ें- इस मुस्लिम देश के प्रधानमंत्री ने PM मोदी को लेकर जयशंकर के सामने ऐसा क्या कह दिया जो हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget