एक्सप्लोरर

Pakistan: इमरान खान को लाहौर हाई कोर्ट से मिली राहत, 27 मार्च तक के लिए प्रोटेक्टिव जमानत दी

Toshakhana Case: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर तोशाखाना मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी. उन्हें कोर्ट ने 18 मार्च को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया था.

Imran Khan Gets Bail: लाहौर हाई कोर्ट (Lahore High Court) ने शुक्रवार (17 मार्च) को सात मामलों में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को प्रोटेक्टिव जमानत दे दी है. कोर्ट ने इमरान खान को 27 मार्च तक के लिए प्रोटेक्टिव जमानत दी है. इससे पहले शुक्रवार को दिन में इस्लामाबाद हाई कोर्ट (Islamabad High Court) ने तोशखाना मामले (Toshakhana Case) में उनके गिरफ्तारी वारंट को सस्पेंड कर दिया था. उन्होंने इस्लामाबाद हाई कोर्ट में गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ अर्जी दी थी.

पूर्व पीएम के खिलाफ पाकिस्तान की एक सेशन कोर्ट ने गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. जिसके बाद इस्लामाबाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दो बार उनके घर पहुंची थी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंंत्री पर आरोप है कि उन्होंने तोशखाना के तोहफों में धांधली की है. 

इमरान खान पर लगे ये आरोप

पीएम के तौर पर उन्हें कई देशों की यात्रा के दौरान कीमती तोहफे मिले थे. जिनमें से बहुत से गिफ्ट्स इमरान खान ने डिक्लेयर नहीं किए और कई तोहफों को बेच दिया था. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान तोशाखाना मामले में गिरफ्तारी से बच रहे हैं और अपने जमान पार्क स्थित घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं जिसे उसके सैकड़ों समर्थकों ने घेर रखा है. पिछले कुछ दिन से उनके समर्थकों की पुलिस से झड़प हो रही है. 

गुरुवार को दोबारा पहुंची थी पुलिस गिरफ्तार करने

इस मामले गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद गुरुवार को दूसरी बार पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लाहौर स्थित उनके आवास पर पहुंची थी, लेकिन फिर उनके समर्थक उनके घर के बाहर जुट गए थे. उन्हें गुरुवार को जिला अदालत के जज ने कहा था कि अगर वे बिना शर्त कोर्ट में सरेंडर कर देते हैं तो वह पुलिस को उनको गिरफ्तार करने से रोक देंगे. 

सेशन कोर्ट ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट

इस्लामाबाद में सेशन कोर्ट के जज जफर इकबाल ने 28 फरवरी को इमरान खान के लिए गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट दोबारा जारी किया था. कोर्ट ने पुलिस को 18 मार्च तक उन्हें अदालत में लाने को कहा था. इमरान खान मामले में कई सुनवाइयों में शामिल नहीं हुए हैं.

ये भी पढ़ें- 

IS Terrorist Attack: 'छह महीने के अंदर अफगानिस्तान से यूरोप, एशिया में हमला कर सकता है आईएस', बोले यूएस जनरल माइकल कुरिल्ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget