एक्सप्लोरर

अमेरिका की फर्स्ट लेडी बनने जा रही जिल बाइडेन, हर सुख दुख में दिया जो बाइडेन का साथ

राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान जिल ने अपने पति जो बाइडेन का हर कदम पर पूरा साथ दिया. चुनावी रैलियों से लेकर नतीजे आने तक के इंतजार में जिल, जो के साथ हर पल रही हैं. हालांकि वह लो प्रोफाइल रखती हैं और सुर्खियों से भी दूर रहती हैं.

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और इसी के साथ साफ हो गया है कि डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन देश के 46वें राष्ट्रपति होंगे. वहीं डॉ जिल बाइडेन अमेरिका की फर्स्ट लेडी होंगी. जिल लगभग तीन दशकों से एक शिक्षिक रही हैं,वह एक सेकेंड लेडी के रूप में अपने वकालत कार्यो के लिए और एक पॉलिटिकल पॉवर कपल के रूप में जानी जाती है. राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान जिल ने अपने पति जो बाइडेन का हर कदम पर पूरा साथ दिया. चुनावी रैलियों से लेकर नतीजे आने तक के इंतजार में जिल, जो के साथ हर पल रही हैं. हालांकि वह लो प्रोफाइल रखती हैं और सुर्खियों से भी दूर रहती हैं. लेकिन अब जो के राष्ट्रपति बनने के साथ ही जील भी अमेरिका की फर्स्ट लेडी बन जाएंगीं.

न्यू जर्सी में जन्मी हैं जिल

जिल बाइडेन का जन्म न्यू जर्सी में हुआ था जबकि उनकी परवरिश पेंसिल्वेनिया में हुआ. जिल के पिता एक बैंक में गिनती करने का काम करते थे और उनकी मां एक हाउसवाइफ थीं. जिल ने फैशनडिजाइनिंग का कोर्स किया लेकिन बाद में अंग्रेजी की पढ़ाई कर वह एक शिक्षक बन गई. इसी दौरान जिल की मुलाकात बिल स्टीवेंसन से हुई और दोनो ने शादी कर ली. लेकिन 1975 में इनका तलाक हो गया.

1977 में जिल और जो ने की थी शादी

जिल का जिस समय उनके पति बिल स्टीवेंसन से तलाक हुआ था उसी दौरान बाइडेन की पत्नी का भी निधन हुआ था. 1972 में बाइडेन के परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें उनकी पत्नी नीलिया और बेटी नाओमी की मौत हो गई थी.इसी दौरान जिल और जो की मुलाकात हुई और 1977 ने इस जोड़े ने शादी कर ली.

सेकेंड लेडी बनने के बाद भी करती रहीं पूर्णकालिक नौकरी

जो बाइडन(Joe Biden) साल 2008 में अमेरिका के उप-राष्ट्रपति बने थे. तब जिल यूएसए की सेकेंड लेडी बन गई थीं. वो अपने पति की राजनैतिक सलाहकार मानी जाती रहीं हैं. और ये बात खुद जो बाइडन स्वीकार कर चुके हैं. खास बात ये है कि जो बाइडेन 2008 में जब व्हाइट हाउस का हिस्सा बने और जिल सेकेंड लेडी तब भी वो पूर्णकालिक नौकरी करती रहीं थीं. ऐसा अमेरिकी इतिहास में पहली बार हुआ था. जिल  पेशे से एक शिक्षिका हैं.जो तब एक कम्युनिटी कॉलेज में पढ़ाती थीं. वो अपने पति के साथ किसी कैंपेन का हिस्सा तभी बनती थीं, जब स्कूल की छुट्टी हुआ करती थी.

जो से जुड़े हर विवाद पर जवाब को टालती रही जिल

जो बाइडन के नाम कई विवाद भी जुड़ चुके हैं. साल 1991 के दौरान लॉ प्रोफेसर अनीता हिल ने सु्प्रीम कोर्ट के नॉमिनी पर लगातार यौन शोषण का आरोप लगाया था. तब जो बाइडन सीनेट ज्यूडिशियरी कमेटी के प्रमुख थे. उस वक्त जो पर मामले की सुनवाई में गड़बड़ी करने का आरोप लगा था. इस पर जिल ने हमेशा जवाब टाल दिया.

ये भी पढ़ें

अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति होंगे जो बाइडेन, पहले संबोधन में कहा- मैं देश को तोड़ने नहीं जोड़ने वाला राष्ट्रपति बनूंगा

US Election : हार के बाद गोल्फ खेलने निकले डोनाल्ड ट्रंप, जनता ने रास्ते में घेरकर की हूटिंग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget