एक्सप्लोरर

Anwaar-ul-Haq Kakar: कौन हैं पाकिस्तान के नए कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर, जानें उनके बारे में सबकुछ

Pakistan Caretaker PM Anwaar-ul-Haq Kakar: अनवर-उल-हक काकर को पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया है. आइए जानते हैं लाइमलाइट से दूर रहने वाले इस नेता के बारे में.

Anwaar-ul-Haq Kakar: पाकिस्तान में प्रधानमंंत्री के रूप में शहबाज शरीफ का कार्यकाल खत्म होने के बाद अनवर-उल-हक काकर को नया कार्यवाहक प्रधानमंत्री चुना गया है. अब पाकिस्तान में जब तक चुनाव नहीं हो जाता, बतौर कार्यवाहक पीएम अनवर-उल-हक काकर ही सत्ता की बागडोर संभालेंगे. शनिवार (12 अगस्त) को शहबाज शरीफ और विपक्ष के नेता राजा रियाज के बीच घंटों मंथन के बाद अनवर-उल-हक के नाम पर सहमति बनी. इससे पहले कई दिग्गजों के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. 

अनवर पाकिस्तानी कार्यवाहक पीएम के तौर पर ऐसे समय में पद संभाल रहे हैं, जब देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से सियासी उथल-पुथल भी बढ़ गई है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बलूचिस्तान से आने वाले नए पीएम पड़ोसी मुल्क की जिम्मेदारी कैसे संभालते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पाकिस्तान के कार्यवाहक पीएम अनवर-उल-हक काकर कौन हैं, जिन्हें मुश्किल परिस्थितियों में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली हुई है.

कौन हैं अनवर-उल-हक काकर? 

अनवर-उल-हक काकर को भले ही देश के चर्चित नेताओं में शुमार न किया जाता हो लेकिन वह जिस क्षेत्र से आते हैं वह बेहद महत्वपूर्ण है. दरअसल, उनका प्रांत बलूचिस्तान उग्रवाद के कारण बेहद चर्चा में रहता है. अनवर-उल-हक को 2018 में बलूचिस्तान से एक निर्दलीय सांसद के रूप में चुना गया था. वह पाकिस्तान सीनेट में बलूचिस्तान अवामी पार्टी के लिए संसदीय नेता की भूमिका निभा चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, काकर के संबंध पाकिस्तानी सेना से बेहद अच्छे हैं. माना जा रहा है कि कहीं न कहीं इस वजह से ही अनवर को कार्यवाहक पीएम बनाया गया है.

बलूचिस्तान विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल कर चुके हैं काकर

इससे पहले अनवर-उल-हक प्रवासी पाकिस्तानियों और मानव संसाधन विकास पर सीनेट की स्थायी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं. इसके साथ ही वह व्यापार सलाहकार समिति, वित्त और राजस्व, विदेशी मामले और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के सदस्य भी रह चुके हैं. अनवर-उल-हक ने बलूचिस्तान विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की है.

ये भी पढ़ें: Pakistan Crisis: अनवर-उल-हक होंगे पाकिस्तान के 8वें कार्यवाहक प्रधानमंत्री, शहबाज शरीफ और राजा रियाज की सहमति के बाद फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
महंगा तेल, कमजोर रुपया और बढ़ती महंगाई: हॉर्मुज संकट से रसोई पर मंडराया खतरा, जानें भारत को क्यों रहना होगा तैयार
महंगा तेल, कमजोर रुपया और बढ़ती महंगाई: हॉर्मुज संकट से रसोई पर मंडराया खतरा, जानें भारत को क्यों रहना होगा तैयार
हॉर्मुज में दो जहाजों के बीच भीषण टक्कर, 'बल्क कैरियर' के उड़े परखच्चे, ईरान ने बचाई क्रू के 23 लोगों की जान
हॉर्मुज में दो जहाजों के बीच भीषण टक्कर, 'बल्क कैरियर' के उड़े परखच्चे, ईरान ने बचाई क्रू के 23 लोगों की जान

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: मध्यस्थता के खिलाफ एकमत क्यों हिंदू-मुस्लिम? संभल, वाराणसी और मथुरा विवाद समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
मध्यस्थता के खिलाफ एकमत हिंदू-मुस्लिम! संभल, वाराणसी और मथुरा समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget